scriptvideo : किसान परेशान, नहीं ले पा रहे खुद के बोनस का रुपया | District Cooperative Bank's strike continues, farmers are upset | Patrika News

video : किसान परेशान, नहीं ले पा रहे खुद के बोनस का रुपया

locationशाजापुरPublished: Jun 13, 2018 06:59:04 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

जिला सहकारी बैंक की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। आसपास के किसानों के चेहरे पर परेशानियां मंडरा रही हैं।

patrika

farmers,bank,strike,problems,district cooperative bank,chief minister shivraj singh chauhan,

शाजापुर। बुधवार को जिला सहकारी बैंक की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। आसपास के किसानों के चेहरे पर परेशानियां मंडरा रही हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को गेहूं खरीद का बोनस 265 रुपए किसानों के खातों में डाल दिया है, इसके बाद से किसान बैंक के लगातार चक्कर काट रहे हैं।

किसानों को सता रही ये चिंता
किसानों को चिंता सता रही कि अगर बारिश हो गई, तो हम बोवनी करने में व्यस्त हो जाएंगे। हकाई-जुताई, बीज, खाद लाने के भी पैसे नहीं हैं। वहीं 11 जून से सहकारी बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। जिसके कारण बैंक में आए हुए बोनस के रुपए निकालने में परेशान होना पड़ रहा है। गांव से आए किसानों को बैंक बंद मिली तो सबके चेहरों पर परेशानियां मंडराने लगीं।

जिला मुख्यालय बैंक कर्मचारियों ने की नारेबाजी
इधर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। हड़ताल के कारण शाजापुर एवं आगर मालवा जिले की समस्त 24 शाखाओं में कामकाज पूरी तरह बंद है। इस कारण से किसानों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते समस्त कर्मचारी टंकी चौराहा स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भी हड़ताल पर
बुधवार को मप्र ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के 16 वें दिन गायत्री नगर रोड स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए दोपहर में हवन का आयोजन किया गया। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते किसान परेशान हो रहे हैं। वहीं अधिकारियों ने नए-नए तरीके से अपनी मांग को पूरा कराने के लिए सत्यबुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान कृषि विस्तार कर्मचारी, अधिकारी मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो