शाजापुर

दिव्यांग ने इशारों में बताई दरिंदगी की दास्तां

दुष्कर्म की घटना के बाद दिव्यांग ने अपनी मां को इशारों इशारों में सारी बात बताई.

शाजापुरSep 30, 2021 / 08:20 pm

Subodh Tripathi

दुष्कर्म की घटना

शहडोल. शहर में एक दिल-दहला देने वाला सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, आश्चर्य की बात तो यह है कि मासूम दिव्यांग की आबरू लूटने वाले और कोई नहीं बल्कि मोहल्ले पड़ोस में रहने वाले ही लड़के थे। जिन्होंने जान-पहचान का गलत फायदा उठाकर गंदा काम किया। दिव्यांग ने अपने साथ हुई हैवानियत की दास्तां इशारों में बताई, इस मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित कई लड़कों को गिरफ्तार किया है।

शहर में 25 सितंबर को महज 11 साल की एक दिव्यांग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। जिसमें पड़ोस में रहने वाले आधा दर्जन लड़कों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया, जिसकी रिपोर्ट दिव्यांग ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर की, इस मामले में पुलिस ने चार नाबलिग सहित कुल 6 लड़कों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की है।

मूकबधिर थी दिव्यांग


जिस दिव्यांग के साथ यह घटना हुई है वह मूकबधिर है, इसी कारण लड़कों ने दिव्यांग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, क्योंकि वह बोल या चिल्ला भी नहीं पाती, दुष्कर्म की घटना के बाद दिव्यांग ने अपनी मां को इशारों इशारों में सारी बात बताई, इसके बाद जब उसकी मां ने मोबाइल में लड़कों के फोटो दिखाए तो उसने एक एक कर सभी को पहचान लिया। दिव्यांग को पड़ोस में रहने वाला लड़का परिचित होने के कारण दूर सुनसान क्षेत्र में ले गया, जहां मोहल्ले के अन्य लड़कों के साथ दुष्कर्म किया गया।
खेत में काम कर रहा था परिवार, सास-बहू पर गिरी आसमानी आफत

सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियोंं की सहायता से मोबाइल में दिव्यांग को फोटो दिखाकर आरोपियों की पहचान कराई, जिसके बाद टीम को भेजकर सभी को गिरफ्तार किया गया।
-अवधेश गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक

Home / Shajapur / दिव्यांग ने इशारों में बताई दरिंदगी की दास्तां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.