scriptजानिए कैसे..? फास्टेग के चक्कर में बन आई जान पर | Know how ..? Life was lost due to Fasteg | Patrika News

जानिए कैसे..? फास्टेग के चक्कर में बन आई जान पर

locationशाजापुरPublished: Dec 13, 2019 10:33:54 pm

Submitted by:

Piyush bhawsar

क्रेन की ट्रॉली टूटकर गिरी, दो घायल, एक गंभीर इंदौर रैफर, रोजवास टोलनाका पर फास्टेग के पोस्टर लगाने के दौरान हुई घटना

Know how ..? Life was lost due to Fasteg

जानिए कैसे..? फास्टेग के चक्कर में बन आई जान पर

शाजापुर.

एबी रोड स्थित रोजवास टोल नाके पर फास्टेग के पोस्टर लगाकर लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह टोल नाका के दो कर्मचारी क्रेन की ट्रॉली में चढक़र पोस्टर लगा रहे थे। तभी अचानक ट्रॉली टूटकर नीचे आ गिरी। इससे दोनों कर्मचारी घायल हो गए। तत्काल दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से एक को गंभीर हालत में इंदौर रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार टोलनाका के कर्मचारी हर्षित (23) पिता राजेश विश्वकर्मा निवासी पटवारी कॉलोनी शाजापुर और दुर्गेश कटारिया (25) निवासी हरायपुरा शाजापुर सुबह करीब 10 बजे के्रन की ट्रॉली में चढक़र फास्टेग के पोस्टर टोल नाके पर लगा रहे थे। इसी समय क्रेन की ट्रॉली की चेन फिसल गई और ट्रॉली नीचे आ गिरी। इससे हर्षित का पैर टूट गया वहीं दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर दुर्गेश की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रैफर कर दिया गया। वहीं हर्षित का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

वेयर हाउस की दीवार में छेद करके चुराई गेहूं की बोरियां

शाजापुर.
एबी रोड पर टुकराना जोड़ बायपास के समीप स्थित एक वेयर हाउस से बीती रात अज्ञात बदमाश दीवार में छेद करके गेहंू की बोरियां चुराकर ले गए। सुबह जब चौकीदार ने दीवार में छेद देखा तो इसकी सूचना वेयर हाउस के संचालक को दी। संचालक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार शहर के भंसाली मोहल्ला निवासी शैलेंद्र पिता गेंदमल जैन ने शिकायत दर्ज कराई कि टुकराना जोड़ पर उसका जैन वेयर हाउस है। इस वेयर हाउस से गुरुवार-शुक्रवार की रात में अज्ञात बदमाशों ने वेयर हाउस के पीछे दीवार में छेद कर दिया और गेहूं की बोरियां चुरा ली। सुबह करीब साढ़े 9 बजे जब वेयर हाउस के चौकीदार ने दीवार में छेद देखा तो उसने शैलेंद्र जैन को इसकी जानकारी दी। शैलेंद्र जैन ने कोतवाली पुलिस को बताया कि कितनी बोरी गेहूं चोरी हुआ है वेयर हाउस में रखे स्टॉक का मिलान करने के बाद बता पाएगा। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो