scriptजानिए किसने केंद्रीय दल के पहले लिया स्थिति का जायजा | Know who took stock of the situation before the central party | Patrika News

जानिए किसने केंद्रीय दल के पहले लिया स्थिति का जायजा

locationशाजापुरPublished: Jan 16, 2020 10:37:32 pm

Submitted by:

Piyush bhawsar

संभागीय संयुक्त संचालक पहुंचे शाजापुर, स्वच्छता सर्वेक्षण के सर्वे दल के आने की तैयारियों का किया निरीक्षण

Know who took stock of the situation before the central party

जानिए किसने केंद्रीय दल के पहले लिया स्थिति का जायजा

शाजापुर.

शाजापुर नगर पालिका ने देश की 50 हजार से 1 लाख तक आबादी वाली नगर पालिकाओं के बीच स्वच्छता सर्वेक्षण के मामले में देशभर में से 17वां नंबर प्राप्त किया है। वहीं प्रदेश में शाजापुर नपा दूसरे नंबर पर रही है। ऐसे में अब स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए भौतिक सर्वे करने को केंद्रीय दल कभी-भी शाजापुर पहुंच सकता है। इस केंद्रीय दल के आने के पहले गुरुवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक शाजापुर पहुंचे। संभागीय संयुक्त संचालक ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ मिलकर स्वच्छता सर्वेक्षण के केंद्रीय सर्वे दल के आने की तैयारियों का निरीक्षण किया।

गुरुवार को शाजापुर पहुंचे संभागीय संयुक्त संचालक सुरेश रेवाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्रकुमार दीक्षित के साथ मिलकर शहर के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। संभागीय संयुक्त संचालक ने शहर के सार्वजनिक सुविधाघरों की स्थिति को देखा। इसके साथ ही उन्होंने शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर नपा द्वारा की जा रही साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। संभागीय संयुक्त संचालक ने सीएमओ के साथ मिलकर शहरवासियों से स्वच्छता को लेकर विभिन्न प्रश्न भी पूछें। ऐसे में उन्हें शहरवासियों से स्वच्छता को लेकर काफी अच्छा फीडबैक भी मिला। संभागीय संयुक्त संचालक को संतोषपद्र जवाब मिलने पर नपा ने भी राहत की सांस ली।

एनसीसी के कैडेट्स से भी ली जानकारी
शहर में चल रहे यातायात सप्ताह के तहत स्कूल और कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर तैनात होकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। ऐसे में जब संभागीय संयुक्त संचालक और सीएमओ सहित नपा के अन्य अधिकारी-कर्मचारी आजाद चौक पहुंचे तो उन्हें यहां पर एनसीसी के कैडेट्स मिले। संभागीय संयुक्त संचालक ने एनसीसी कैडेट्स से भी शहर की स्वच्छता को लेकर प्रश्न पूछे। उन्होंने शहरवासियों से भी सवाल-जवाब किए। सीएमओ दीक्षित ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के सर्वे के लिए केंद्रीय दल कभी-भी शाजापुर आ सकता है। इसके लिए नपा द्वारा अपनी ओर से पूरी तैयारियां की गई है। इसके साथ शहरवासियों का भी सहयोग नपा को मिल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो