scriptजानिए क्यों? यहां सांसद चढ़ गए कलेक्टोरेट की छत पर | Know why? MPs climbed the collectorate's roof here | Patrika News

जानिए क्यों? यहां सांसद चढ़ गए कलेक्टोरेट की छत पर

locationशाजापुरPublished: Dec 18, 2019 12:04:40 pm

Submitted by:

Piyush bhawsar

नागरिकता संशोधन बिल लागू करने की मांग को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पोर्च की छत पर चढ़े जिलाध्यक्ष और सांसद, कार्यकर्ताओं को संबोधन के साथ ही ज्ञापन का किया वाचन

Know why? MPs climbed the collectorate's roof here

जानिए क्यों? यहां सांसद चढ़ गए कलेक्टोरेट की छत पर

शाजापुर.

केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल लागू किए जाने के बाद ऐसे राज्य जहां पर इस कानून को लागू नहीं किया गया है उन सभी राज्यों में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर भाजपाईयों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में शाजापुर जिला मुख्यालय पर भाजपाईयों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां पर कार्यालय के बाहर पोर्च की छत पर भाजपा के जिलाध्यक्ष और फिर सांसद चढ़ गए। बारी-बारी से दोनों ने यहां उपस्थित भाजपाईयों को संबोधित किया। वहीं जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल के नाम सौंपे जाने वाले ज्ञापन का वाचन भी छत पर खड़े होकर ही किया। इसके बाद नीचे उतरकर राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन अपर कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय को सौंपा।

इसके पहले सुबह करीब 11 बजे से भाजपाई जिला भाजपा कार्यालय पर पहुंचने लगे थे। यहां पर एकत्रित होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाई नागरिकता संशोधन बिल को लागू करने की मांग के संबंध में नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहले से ही पुलिस ने सख्त पहरा लगाया हुआ था। एहतियात के तौर पर यहां दो दमकल वाहन भी बुलवाए गए थे। बाहर बैरिकेड्स लगाकर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं कलेक्टर कार्यालय के भवन के एक द्वार पर चैनल गेट लगाकर ताला लगाते हुए उसके बाहर पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। वहीं दूसरे गेट पर भी ताला लगा दिया था। इसके साथ ही अपर कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय भी ज्ञापन लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरएस प्रजापति, एसडीओपी एके उपाध्याय, डिस्ट्रीक्ट कमांडेंट होमर्गाड विक्रमसिंह मालवीय व अन्य के साथ कार्यालय के अंदर मौजूद रही।

बगैर सुरक्षा वाले गेट पर पहुंचकर करने लगे नारेबाजी
रैली के रूप में दोपहर करीब डेढ़ बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे भाजपाईयों ने कार्यालय परिसर में प्रवेश करते ही जिस गेट के बाहर पुलिस मौजूद थी उसे छोडक़र दूसरे गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां पर चैनल गेट बंद रहने के कारण कई भाजपाईयों ने गेट पर चढक़र नागरिकता संशोधन बिल को लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। वहीं प्रदेश सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस दौरान भाजपाईयों के चढऩे से बैठने के लगाई हुई एक कुर्सी भी टूट गई। यहां पर एसडीओपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सभी भाजपाईयों को गेट से दूर किया।

छत पर चढक़र संबोधित किया सांसद-जिलाध्यक्ष ने
यहां नारेबाजी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कराड़ा पोर्च की छत पर चढ़ गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू की। कुछ देर बाद यहां पर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी भी पहुंचे और वे भी कार्यकर्ताओं की मदद से छत पर चढ़ गए। सांसद सोलंकी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए नागरिकता संशोधन कानून को अविलंब लागू करने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष कराड़ा ने संबोधित करने के बाद ज्ञापन का वाचन किया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद भाजपाईयों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो