scriptजानिए क्यों यहां एक साथ इकट्ठा हुए छोटे-छोटे उद्यमी | Know why the small entrepreneurs gathered together here | Patrika News
शाजापुर

जानिए क्यों यहां एक साथ इकट्ठा हुए छोटे-छोटे उद्यमी

लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मेलन आयोजित, लघु उद्योग को बढावा देने पर दिया जोर

शाजापुरMar 15, 2019 / 10:00 pm

Gopal Bajpai

patrika

जानिए क्यों यहां एक साथ इकट्ठा हुए छोटे-छोटे उद्यमी

शाजापुर.

लघु उद्योग भारती संगठन देश में लघु उद्योगों का एक अखिल भारतीय संगठन है। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस संगठन की स्थापना हुई है और अभी तक देश के 387 स्थानों पर यह संगठन पहुंच चुका है। इस वर्ष संगठन को 25 वर्ष हो गए है। इसके लिए संपूर्ण भारत वर्ष में रजत जयंति वर्ष आयोजित किए जा रहे है। आज शाजापुर में जो उद्यमी सम्मेलन आयोजित हुआ है वह इसी रजत जयंति वर्ष का ही हिस्सा है। उद्योग देश के विकास की रीढ़ है और इस दिशा में लघु उद्योग भारती कार्य कर रहा है।

यह बात लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्त दिल्ली ने कहीं। वे शुक्रवार को शहर के एबी रोड स्थित होटल में लघु उद्योग भारती के उद्यमी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहें थे। गुप्त ने आगे बताया कि उद्योगों को लेकर कई तरह की भ्रांतियां भी है, जहां नए उद्यमी इस ओर आने में परहेज करते है। अब उद्योग नीति में कई सुधार हो चुके है। ऋण भी आसानी से मिलने लगे है ताकि लघु उद्योग स्थापित हो सके। गुप्त ने नए उद्यमियों को लिए भी कई टिप्स कार्यक्रम में दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र ने कहा कि पहले हमारे देश में हर घर लघु उद्योग था, लेकिन बाद में अंग्रेजी प्रताडऩा के बाद कृषि प्रधान देश हुआ। अंग्रेजों के आने से पूर्व हमारे देश का कपड़ा बहुत प्रसिद्ध था। कपास, मसाले, औषधि, धातुएं यह सब उत्कृष्ट था और ये सभी समान हमने विश्व को दिया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल ने कहा कि उद्योग ही राष्ट्र है और मनुष्य को अपने कर्तव्यों से ही राष्ट्र कार्य करना चाहिए। राष्ट्र का अधिष्ठान ही लघु उद्योग भारती का अधिष्ठान है। इसलिए सर्वे भवंतु सुखिन की कामना के साथ कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव सुधीर दाते, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नेमीचंद जैन, प्रदेश अध्यक्ष समीर मूंदड़ा, प्रदेश महामंत्री राजेशकुमार मिश्रा, मालवा संभाग अध्यक्ष महेशकुमार गुप्ता, मालवा संभाग सचिव सतीश मुकाती, शाजापुर नागरिक बैंक अध्यक्ष माणकचंद बोथरा एवं भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सिद्धनाथसिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया।

कर्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने वंदे मातरम गीत की प्रस्तुती दी। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण व्यास ने दिया। लघु उद्योग भारती के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश तिवारी ने जिले में लघु उद्योग भारती के कार्य से अतिथियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय पटवर्धन, मदनमोहन शर्मा भोपाल, संजय दुबे देवास, राजेश अरोरा आगर, सुभाष मंडलोई, आलोक बसंल, विष्णु पाटीदार, गजेंद्र पाटीदार, संतोष मंडलोई, पवन गर्ग, नरेन्द्र पाटीदार, सुनील पांचाल, मेहूल भावसार, रूपनारायण बिसानी आदि उद्यमियों सहित अन्य उपस्थित रहे। अंत में लघु उद्योग भारती शाजापुर ईकाई ने सभी अतिथियों को भारत माता के स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन विजय जोशी ने किया तथा आभार दिनेश तिवारी ने माना।

51 हजार की राशि का चेक किया भेंट
लघु उद्योग भारती का केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में निर्माण होने जा रहा है। इसमें लघु उद्योग भारती अपने संगठन व अन्य सहयोग से इसका निर्माण करवा रही है। इस कार्यालय निर्माण में शाजापुर ईकाई का भी सहयोग प्रदान हो इसके लिए लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन मंत्री को अन्य पदाधिकारियों साथ शाजापुर ईकाई के पदाधिकारियों ने 51 हजार की राशि का चेक कार्यालय निर्माण सहयोग के लिए भेंट किया।

स्थानीय उत्पादन की भी लगाई प्रदर्शनी
लघु उद्योग भारती के इस उद्यमी सम्मेलन में कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय स्तर पर प्रोडेक्ट का उत्पादन करने वाली वस्तुओं की भी प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें खजूर की खोड़ से बनने वाली झाडू व गुलदस्ते, मसाले, गाय के गोबर व गौमूत्र से बनने वाली दवाइयों की प्रदर्शनी लगी हुई थी। बाहर से आए अतिथियों ने उनके उत्पादन की सराहना की और कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उसकी खरीदी भी की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो