scriptतेंदुए ने किया युवक पर हमला, ग्रामीणों में दहशत…इधर वन विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर | Leopard attacked young man, showed bravery | Patrika News

तेंदुए ने किया युवक पर हमला, ग्रामीणों में दहशत…इधर वन विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर

locationशाजापुरPublished: Jun 05, 2018 07:39:13 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

युवक पर किया तेंदुए ने हमला, बहादुरी दिखाई और भाग निकला

patrika

leopard,attack,rural,forest department,fear,panic,bravery,

शाजापुर/कालापीपल. तहसील के ग्राम बमुलिया मैना में सोमवार सुबह लोग उस समय दहशत में आ गए जब उसी ग्राम के युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना के बाद बमुलिया सहित आसपास के ग्रामीणों में भय बना हुआ है। तहसील में पहली बार इस तरह तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर हैं, ऐसे में अन्य कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

झाडू बनाने का काम करता है युवक और उसका परिवार
बमुलिया मैना निवासी गोविंद पिता कालूराम भरगुंडा का परिवार झाड़ू बनाने का काम करता है। यही उनकी रोजी-रोटी का साधन है। गोविंद ने बताया रोजाना की तरह सोमवार सुबह वह और उसका छोटा भाई बाइक से गांव से एक किमी दूर जंगल में झाड़ू बनाने के लिए खजूर के पत्ते काटने के लिए गए थे। पास में ही पार्वती नदी निकली हुई है। गोविंद नदी के किनारे ही पत्ते काट रहा था, कि अचानक झाडिय़ों के बीच से जंगली जानवर ने निकलकर हमला कर दिया।

शरीर पर पंजे व दांत के निशान
गोविंद के गले-पीठ व कमर पर पंजे व दांत के निशान लग गए हैं। उसने जानवर से मुकाबला किया और उसे नाले में गिरा दिया। वहीं से वह नदी की ओर भाग निकला। घटना की जानकारी उन्होंने अपने भाई को दी, जिसके बाद वह कालापीपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उपचार करवाया साथ ही घटना की जानकारी कालापीपल थाने पर दी। गोविंद के अनुसार हमला करने वाला जानवर तेंदुआ था। उसने फोटो देखकर पुष्टि की।

पुष्टि होने पर करेंगे कार्रवाई
बीएमओ डॉ. जेपी दुबे ने बताया कि घायल युवक के शरीर पर जो जख्म के निशान पाए गए हैं। वह किसी जंगली जानवर के ही हैं। इधर, एसडीओ वन विभाग राकेश लहरी ने बताया कि आपके द्वारा ही हमें घटना की जानकारी मिली है। इसकी पुष्टि होने पर ही आगे की कार्रवाई आरंभ होगी। ग्रामीणों से आग्रह है कि वह सतर्क रहें।

कुत्ते को मारने की बात पर दो भाई भिड़े
कालापीपल. ढाबला धीर में सोमवार को दो भाई कुत्ते को मारने की बात पर भिड़ गए। पुलिस के अनुसार ढाबला निवासी रामसिंह पिता हरिसिंह मेवाड़ा व भाई लखन पिता हरिसिंह दोनों कुएं पर रहते हैं। सोमवार करीब 2 बजे कुत्ते को मारने की बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें रामसिंह व आशाबाई एवं लखन एवं पत्नी रेखाबाई घायल हो गए। चारों को डायल १०० की मदद से कालापीपल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर हालत में दोनों को भाइयों को भोपाल रेफर किया गया। राम सिंह ने लखन सिंह व रेखाबाई एवं लखन सिंह की ओर से रामसिंह एवं आशाबाई पर मामला दर्ज कराया है।

ट्रेंडिंग वीडियो