scriptडॉक्टर बन लोगों का स्वास्थ्य सुधारेंगी नंदिनी और वैभवी | Nandini and Vaibhavi will improve the health of doctors | Patrika News

डॉक्टर बन लोगों का स्वास्थ्य सुधारेंगी नंदिनी और वैभवी

locationशाजापुरPublished: Jul 17, 2019 06:49:39 pm

Submitted by:

Piyush bhawsar

सहज की दो छात्राओं का एमबीबीएस के लिए चयन

patrika

डॉक्टर बन लोगों का स्वास्थ्य सुधारेंगी नंदिनी और वैभवी

शाजापुर.

दुपाड़ा रोड स्थित सहज पब्लिक स्कूल की दो होनहार छात्राओं का शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में चयन हुआ। छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल फेकल्टी को देते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

हालही में चिकित्सा महाविद्यालय के आवंटन में सहज पब्लिक स्कूल की छात्रा नंदिनी माहेश्वरी व वैभवी चामलाते का एमबीबीएस पाठ्यक्रम में क्रमश: ग्वालियर एवं शहडोल महाविद्यालय में चयन हुआ। छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्राचार्य अंकुर जैन ने उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डायरेक्टर आशा जैन, पूर्वी जैन सहित स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहा।

नंदिनी व वैभवी प्रारंभ से ही मेधावी छात्राऐं
प्राचार्य जैन ने बताया कि नंदिनी व वैभवी आरंभ से ही मेधावी छात्राऐं रही है। नंदिनी ने कक्षा 10वीं सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा में 100 परसेन्टाइल हासिल किया था। वहीं नंदिनी ने कक्षा 12वीं जीव विज्ञान संकाय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए जीव-विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर शाजापुर व आगर-मालवा दोनों ही जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं वैभवी चामलाते ने कक्षा 12वीं में 88 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया था। साथ ही दोनों छात्राओं ने विद्यालय की ओर से विभिन्न शैक्षणिक स्पर्धाओं में भाग लेकर हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सुरभी को राज्यपाल ने किया पुरस्कृत
शहर में रहने वाले दिनेश सोनी की बेटी सुरभि सोनी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुरस्कृत किया। सुरभी को लगातार 3 वर्ष से तकनीकी शिक्षा में विशेष अंक पाने पर स्कॉलरशिप 40 हजार के पुरस्कार सहित प्रमाण-पत्र दिया गया। उक्त कार्यक्रम भोपाल स्थित राजीव गांधी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था।

विद्यालय परिसर में रोपे पीपल के पौधे, सुरक्षा का लिया संकल्प

शासकीय उमावि दुपाड़ा के मैदान में मंगलवार को शासन के दिशा निर्देश एवं हरियाली महोत्सव अंतर्गत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था प्राचार्य रेणुका परमार थी। उन्होंने पर्यावरण में वृक्षों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने पौधों का रोपण कर पौधों को पानी देने, ट्री-गार्ड लगवाने, गड्ढें की खुदाई का कार्य किया। इस दौरान संस्था के वरिष्ठ अध्यापक आरके शर्मा, दिनेश पालीवाल, बीएल फुलेरिया, रामचंद्र चौहान, श्याम राठौर, रघुवीरसिंह तोमर, रामबाबू गौड़, मंजूला सितोले, सीमा पाटीदार, आशीष जाट, संस्था की रासेयो के विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक सहित करीब 350 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान रोपे गए 30 पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। यह जानकारी रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी जगदीश चंद्रपाल ने दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो