शनिवार से लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ियों नदियों में ऊफान है। इस दौरान खोकरा कला गांव में बने तालाब में भी ऊफान हो गया। सैलाब के प्रहार को तालाब का तटबंध नहीं झेल पाया। रात को तटबंध टूट गया। उसके बाद गांव में पानी घुस गया। सैकड़ों घर इस पानी में डूब गए, कुछ लोग से सैलाब के सितम से बचने के लिए रात को ही घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। जो बचे वह फंस गए।
तालाब किनारे बने घर में कई लोग फंसे थे। जिन्हें लगातार बारिश की वजह से रेस्क्यू नहीं किया जा रहा था। दोपहर में बारिश छुटने के बाद एनडीआरएफ की टीम बीच पानी में फंसे दर्जनों लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाली। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गांव में पानी घुसने की वजह से पचास घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अभी भी प्रशासनिक अमला वहां राहत और बचाव कार्य चला रही है।
इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: बाढ़ में डूबा गांव, सैलाब में फंसे हैं सैकड़ों लोग, रेस्क्यू के लिए बुलाया गया सेना का हेलिकॉप्टर लाखों का हुआ है नुकसान
सैलाब के सितम से खोकरा कला गांव में लाखों का नुकसान हुआ है। गांव में कई मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। साथ ही अनाज समेत अन्य खाद्य सामग्री खराब हो गए हैं। कई मवेशी भी बाढ़ की वजह से बह गए हैं। बताया जा रहा है कि जिले में अब तक 160 MM से अधिक बारिश हुई है।

मदद के लिए पहुंचे विधायक
जल प्रलय के बीच फंसे लोगों की मदद के लिए कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी भी वहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पानी में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। साथ ही उन्हें प्रशासन की तरफ से मदद की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: MP: नौकरी के नाम पर लड़की से रेप, वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी जेलर पर यूपी में FIR भयावह था मंजर
सुबह गांव में जब बाढ़ का पानी घुसा था, तब घरों की पहली मंजिल तक पानी बह रहा था। पानी का सैलाब अपने आगोश में लेकर आगे बढ़ता जा रहा था। इस भयावह मंजर को देख आप कांप जाते। ऐसे में सोचिए वहां फंसे लोगों की हालत क्या होगी।