script

अर्जी लगाई पिता ने, फल मिला पुत्र को

locationशाजापुरPublished: Nov 04, 2018 12:37:34 am

Submitted by:

Lalit Saxena

कांग्रेस ने देर रात १५५ प्रत्याशियों की सूची जारी की

patrika

Congress,Happy,susner,mp election,

आगर-मालवा. सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे क्षेत्र के कद्दावर नेता भैरोसिंह परिहार बापू के स्थान पर कांग्रेस ने उनके पुत्र महेंद्रसिंह परिहार टीनू को प्रत्याशी घोषित किया है। महेंद्र आगर जिला पंचायत सदस्य होकर ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हैं और बड़ौद क्षेत्र से लेकर सुसनेर तक समाज में एक युवा नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। पिता के राजनीति अनुभव का खासा लाभ मिलेगा। माता रमेश कुंवर नगर परिषद बड़ौद अध्यक्ष हैं। पत्नी रामकुंवरबाई जनपद अध्यक्ष बड़ौद हैं।
प्रोफेशन : राजनीति, खेती।
सोशल मीडिया: फेसबुक पर सक्रिय।
पहचान: ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय, जिला पंचायत सदस्य।
राजनीतिक अनुभव: पिछले ५ वर्षों से राजनीति में सक्रिय।
कॅरियर का ग्राफ : पिता भैरोसिंह परिहार बापू के साथ राजनीति में।
रिकार्ड: ग्रामीण क्षेत्रमें निरंतर जनसंपर्क। जनता के हितों के मुद्दों को हमेशा आगे बब्ढ़ाया है।
लाइफ स्टाइल : पैंट-शर्ट एवं साधारण कुर्ता-पजामा, लग्जरी वाहन में घूमना।
ठिया : तहसील बड़ौद।
क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या : महेंद्र परिहार के समक्ष अनेक चुनौतियां आएंगी। सुसनेर क्षेत्र में राजनीति का अनुभव कम होना एवं अचानक जिला पंचायत सदस्य से विधानसभा का चुनाव लडऩा। क्षेत्रीय समस्याओं को दूर करना का लिया बीड़ा।
निर्दलीय लड़ेंगे गोसंवर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष
सुसनेर. विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार घोषणा के साथ ही विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं।
आगर जिले की सुसनेर सीट से दावेदारी कर रहे पूर्व विधायक व गोसंवर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष संतोष जोशी ने विरोध का बिगुल फूंक दिया। उनके नेतृत्व में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा उम्मीदवार व वर्तमान विधायक मुरलीधर पाटीदार का विरोध करते हुए टिकट वितरण की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा अगर टिकट नहीं बदला जाता है तो उम्मीदवार का विरोध कर वोट नहीं देने की अपील की शपथ भी ली गई। बैठक में तय किया गया कि 6 नवंबर को जोशी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। सभी कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे सुमन मैरिज गार्डन जामुनिया रोड पर एकत्र होंगे।
पूर्व मंडी अध्यक्ष छोड़ेंगे भाजपा
बैठक के बाद पूर्व मंडी अध्यक्ष दुलेसिंह कलारिया ने घोषणा की भाजपा उद्देश्यों से भटक गई है। वे कई वर्षों से कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं किंतु अब भाजपा को हम जैसे कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं। इसलिए वे भाजपा की सदस्यता से त्याग पत्र देंगे। साथ ही वर्तमान उम्मीदवार मुरलीधर पाटीदार का खुलकर विरोध करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो