scriptसड़क के जख्मों को तीन साल बाद भी नहीं मिली दवा | Road injuries were not found even after three years | Patrika News

सड़क के जख्मों को तीन साल बाद भी नहीं मिली दवा

locationशाजापुरPublished: Jun 30, 2018 11:13:20 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

बेरछा-सुंदरसी मार्ग – अधूरे निर्माण से यात्री हो रहे परेशान, लगातार बढ़ रहीं दुर्घटनाएं, पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

patrika

anger,negligence,three years,road maintenance,not complete,

शाजापुर. शासकीय कार्य में लापरवाही बरती जाती है, लेकिन लापरवाही की हद इतनी हो जाए कि एक साल में होने वाला काम तीन साल में भी पूर्ण नहीं हो तो इसे क्या कहेंगे। हम बात कर रहे हैं शाजापुर जिले के बेरछा-सुंदरसी मार्ग की। यहां 2015 में 13 किमी टू-लेन मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी निर्माण कार्य आधा भी नहीं हुआ है। ऐसे में मार्ग पर जगह-जगह गिट्टी पड़ी हुई हैं। बारिश के दिनों में मार्ग पर चलने वाले वाहन रपटने से दुघटनाग्रस्त हो जाते हैं। लेकिन जिम्मेदारों को मार्ग का निर्माण कराने की कोई फिक्र नहीं है।
इसी मार्ग पर अधूरे निर्माण के चलते पिछले एक साल में दो बार यात्रियों से भरी बस पलटी खा चुकी है। इसमें सवार कई यात्री घायल भी हुए। मार्ग निर्माण की गति ने आज तक रफ्तार नहीं पकड़ी। विभागीय जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी पूर्व में ठेकेदार काम की धीमी रफ्तार देखते हुए नोटिस भी जारी कर चुकी है। इसके बाद डेडलाइन बढ़ाकर दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया गया है। बावजूद अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इधर अधिकारी २-३ माह में निर्माण कार्य पूर्ण होने की बात कह रहे हैं, लेकिन बारिश के चलते अगले माह तक निर्माण कार्य पूर्णहोता संभव नहीं लग रहा है। जबकि उक्त काम जनवरी २०१८ तक पूर्ण होना था।
जिला मुख्यालय से १६ किमी दूर बेरछा से लेकर सुंदरी तक12.80 किमी का मार्ग १८.५८ करोड़ की लागत से बन रहा है। इस मार्ग का निर्माण कार्य बेरछा रोड निर्माण के दौरान ही वर्ष २०१५ में शुरू किया गया था। बेरछा रोड टू-लेन बनकर तैयार हो गया, लेकिन बेरछा-सुंदरसी मार्ग आज निर्माण के इंतजार में है। लगभग १३ किमी इस मार्ग पर बेरछा से ग्राम किसोनी तक तो निर्माण कार्य हुआ ही नहीं है। वहीं किसानों से सुंदरसी तक आधे हिस्से में मार्ग का निर्माण हुआ है और जगह रेलमपेल मची हुई है। यही कारण है कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
बारिश में बढ़ जाती है समस्या
बता दें कि बेरछा-सुंदरसी मार्ग जिले को भोपाल से जोडऩे वाला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। कई बसें संचालित होती हैं। मार्ग पर अधूरा निर्माण होने बारिश के दिनों में परेशानी बढ़ जाती है। मार्ग पर पड़ा मटेरियल फैल जाता है और जगह-जगह कीचड़ पसर जाता है। इससे वाहन रेंगने लगते है। इस मार्ग पर अनेक गांव लगते है, शाजापुर आने के लिए ज्यादातर ग्रामीण बाइक का सफर करते हैं। रेलमपेल से अनेक बार वाहन फिसल जाते हैं और दुर्घटना हो जाती है।
दो बार पलट चुकी है यात्री बस
मार्ग निर्माण नहीं होने कई बार बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। करीब १० माह पहले जैन बस और ६ माह पहले नर्मदा ट्रैवल्स दो बसे इसी मार्ग पर पलटी खा चुकी है। दोनों दुर्घटनाओं में अनेक लोग घायल भी हुए थे। इस बार फिर बरसात शुरू हो चुकी है और मार्ग की हालत खराब है। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंकाएं और बढ़ गई हैं।
वाकई बेरछा-सुंदरसी निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। इसके लिए ठेकेदार पर कार्रवाई भी की गई है। ठेकेदार की १० प्रतिशत राशि पेनल्टी भी लगाई है। आगामी २-३ माह में निर्माण पूरा कराया जाएगा।
केसी भूतड़ा, इइ पीडब्ल्यूडी, शाजापुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो