script

स्कूल वैन कुएं में गिरी, 4 बच्चों की मौत, 22 को बचाया, रद्द होगी स्कूल की मान्यता

locationशाजापुरPublished: Oct 18, 2019 04:38:29 pm

Submitted by:

Manish Gite

school bus accident- मध्यप्रदेश में एक बार फिर स्कूली बच्चों पर आफत आ गई। शुक्रवार को शाजापुर जिले के ग्राम रिछोदा में स्कूल वैन एक कुएं में गिर गई, जिससे चार बच्चों की मौत हो गई…।

new_1.png

शाजापुर। मध्यप्रदेश में एक बार फिर स्कूली बच्चों पर आफत आ गई। शुक्रवार को शाजापुर जिले के ग्राम रिछोदा में स्कूल वैन एक कुएं में गिर गई, जिससे चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 22 बच्चों को एक-एक करके रेस्क्यू किया गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त कर जांच के आदेश दिए हैं।

 

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब स्कूली बच्चों से भरी बस एक किए में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। बताया जाता है कि यह कुआं सड़क किनारे था, जब बस वहां से गुजर रही थी तो अनियंत्रित होकर गिर गई। कुएं में पानी इतना था कि बस पानी में डूब गई थी। घटनास्थल शाजापुर जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर बताया जाता है।

 

रद्द होगी स्कूल की मान्यता

इधर, घटना की खबर मिलते ही स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि जिन्होंने लापरवाही की है उन पर कार्यवाही की जाएगी। स्कूल की मान्यता भी रद्द की जाएगी।
घायल बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया

खबर लिखे जाने तक घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। अस्पताल में भी लोगों की भारी भीड़ लग गई थी। हर कोई अपने बच्चों को ढूंढ रहा था। अस्पताल में भी चीख पुकार मची थी।
बस हादसे पर सीएम का ट्वीट
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऱाजापुर के रिछोदा में एक निजी स्कूल की वैन के कुएं में गिरने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। सीएम ने तत्काल राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दुर्घटना में मृत बच्चों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि घायलों का समूचा इलाज हो। पीड़ित परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में सरकार खड़ी है। हर संभव मदद के भी निर्देश दिए गए। कमलनाथ ने घटना की जांच के निर्देश देते हुए कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाए और उन पर कड़ी कार्रवाई हो।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1185117666102538242?ref_src=twsrc%5Etfw
मच गई चीख पुकार

घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर बच्चों के अभिभावक दौड़ पड़े। घटनास्थल पर चीफ पुकार मची हुई थी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। अभिभावक इस लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त कर रहे थे।
शिवराज ने किया ट्वीट, कहा- हृदय विदारक घटना

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी शाजापुर में स्कूल वैन हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह हृदय विदारक घटना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1185126344268513280?ref_src=twsrc%5Etfw
होशंगाबाद में 22 बच्चे घायल

शुक्रवार को सुबह ही स्कूल बस से जा रहे बच्चे उस समय घायल हो गए, जब तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की खबर लगते ही अभिभावक घटना स्थल पर पहुंच गए। गंभीर घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। मामूली घायल बच्चों को प्राथमिक उपाचर के बाद घर रवाना कर दिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो