गर्मी का पारा इस बार सारे रिकार्ड तोड़ सकता है। क्योंकि गर्मी की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है। स्थिति यह है कि सुबह 10 बजे से ही गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं, जिनसे बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना मजबूरी हो गया है। जिसके चलते केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही घरों से बाहर निकल रहे हैं और बाकी समय शहर की सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहता है। जिस तरह गर्म हवाएं
चल रही हैं उससे लू का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए चिकित्सकों ने भी लोगों को खाली पेट न रहने, जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर जाने की सलाह दी है। इसके अतिरिक्त मुंह व शरीर को जितना हो सके ढंकने की भी सलाह दी गई है।
अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ा सकता है बैचेनी
विगत 9 दिनों से एक ओर जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और इससे ज्यादा पर बना हुआ हैं वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री और इससे ज्यादा पर स्थिर है। इस सीजन का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री 1 अप्रैल को दर्ज किया गया था। इसके बाद न्यूनतम तापमान कम तो हुआ, लेकिन 20 डिग्री से नीचे नहीं पहुंचा। स्थानीय मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि मंगलवार को अधितम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। धनोतिया ने बताया कि अब रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि अब न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के सभी सम्भागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। सतना, रीवा, सीधी, छिंदवाडा, खजुराहों, नौगॉव, सागर, दमोह, राजगढ, रतलाम, गुना एवं खरगौन मे लू का प्रभाव रहा। अधिकतम तापमानो में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नही हुआ। वे सभी संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहें। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 खरगौन में दर्ज किया। आगामी 24 घण्टों के लिए दिनॉक 07.04.2022 की प्रातः तक वैध लू चलने की संभावना छिंदवाडा, गुना, सतना, ग्वालियर, अशोक नगर, राजगढ, सागर, दमोह, छतरपुर, खरगौन, धार, शाजापुर रतलाम जिलों मे।