scriptतीन हजार किसान के माथे पर चिंता की लकीरें, जाने क्यों? | things of concern over the forehead of three thousand farmers, why? | Patrika News

तीन हजार किसान के माथे पर चिंता की लकीरें, जाने क्यों?

locationशाजापुरPublished: Mar 06, 2018 12:14:31 am

Submitted by:

Lalit Saxena

समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का कार्य 15 मार्च से शुरू होगा। गेहूं विक्रय करने वाले किसानों के पंजीयन का कार्य पहले 22 फरवरी तक किया जाना तय किया

patrika

registration,kissan,Worried,samarthan mulya,

शाजापुर. समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का कार्य 15 मार्च से शुरू होगा। इस दौरान गेहूं विक्रय करने वाले किसानों के पंजीयन का कार्य पहले 22 फरवरी तक किया जाना तय किया गया, लेकिन बाद में इसे 6 दिन बढ़ाकर 28 फरवरी तक कर दिया गया। इसके बाद भी जिलेभर में मिलाकर करीब 3 हजार किसान पंजीयन से वंचित रह गए। इसका कारण पंजीयन के सर्वर में तकनीकी परेशानी होने की बात बताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने शेष बचे किसानों के संबंध में वरिष्ठ स्तर पर जानकारी दे दी है। जो भी कार्रवाई होगी वो वरिष्ठ स्तर से ही होगी।
समर्थन मूल्य पर सरकार इस बार बोनस मिलाकर 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल के मान से गेहूं की खरीदी करेगी। इस खरीदी के लिए जिले में 41 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इन खरीदी केंद्रों पर अभी तक कुल 34 हजार 294 किसानों का पंजीयन हुआ है। इसमें भी नवीन पंजीकृत किसानों की संख्या 7 हजार 225 हैं। किसान पंजीयन के लिए पहले सरकार की ओर से 22 फरवरी तक का समय तय किया गया था, लेकिन बाद इसकी समयावधि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई। जो समय बढ़ाया गया उस दौरान एक भी किसान का नवीन पंजीयन नहीं हो पाया। इस दौरान पंजीयन वाले सर्वर पर नवीन पंजीयन तकनिकी परेशानी के कारण बंद रहे। ऐसी स्थिति में पंजीयन केंद्रों पर पहुंचे किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। 6 दिन का समय जो बढ़ाया गया था, उसमें केवल किसानों के पंजीयन का सत्यापन हो पाया। नवीन पंजीयन नहीं होने के कारण जिले भर में करीब 3 हजार किसान पंजीयन नहीं करवा पाए।
हड़ताल भी बनी परेशानी की वजह
जिले में गेहूं की खरीदी के लिए बनाए गए कुल 41 खरीदी केंद्रों में से 35 केंद्रों के कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस कारण भी किसान पंजीयन में परेशानी उठाना पड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सर्वर की परेशानी से नवीन पंजीयन नहीं होने के बारे में वरिष्ठ स्तर पर सूचना दे दी थी, लेकिन अभी तक वहां से भी कोई जवाब नहीं है। ऐसे में अब जबकि समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी होने में महज 10 दिन ही शेष बचे हैं तो बगैर पंजीकृत किसान क्या करेंगे। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। हालांकि अधिकारी आश्वासन जरूर दे रहे हैं कि कुछ न कुछ रास्ता वरिष्ठ स्तर से निकलेगा। ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो।
सर्वर डाउन होने और कर्मचारियों की हड़ताल से करीब 3 हजार नवीन किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। इस संबंध में वरिष्ठ स्तर पर सूचना दे दी गई है। जो किसान वंचित है उनके पंजीयन के लिए वरिष्ठ स्तर के निर्देशानुसार कार्रवाईकी जाएगी।
मनोज शुक्ला, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी-शाजापुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो