scriptआज से यातायात पुलिस देगी नियमों की जानकारी | Traffic police will give information about rules from today | Patrika News

आज से यातायात पुलिस देगी नियमों की जानकारी

locationशाजापुरPublished: Jan 12, 2020 11:04:47 pm

Submitted by:

Piyush bhawsar

सडक़ सुरक्षा सप्ताह की होगी शुरुआत, दो पहिया वाहनों पर सवार होकर शहर में निकलेंगे अधिकारी

Traffic police will give information about rules from today

आज से यातायात पुलिस देगी नियमों की जानकारी

शाजापुर.

प्रदेश स्तर से मिले निर्देशों के बाद सोमवार से सडक़ सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत होगी। यातायात प्रभारी सौरव शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह ट्रैफिक पाइंट के समीप सुबह 11 बजे से वाहन रैली निकालकर सडक़ सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही सभी लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर फ्लैक्स लगाए गए हंै। यातायात प्रभारी शर्मा ने बताया कि सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

सामूहिक सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन

शाजापुर.
स्वामी विवेकानंद की जयंती अवसर पर रविवार को एकीकृत शाला शासकीय उमावि ज्योतिनगर में सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि अंबाराम लोभाना व पीटीए अध्यक्ष सुनीता पवार विशेष रूप से उपस्थित हुए। विद्यालय के सभी बच्चों द्वारा आकाशवाणी के माध्यम से दिए गए निर्देशानुसार योग क्रियाएं की। इस दौरान एकीकृत शाला प्राचार्य आरसी मालवीय व समस्त एकीकृत शाला परिवार उपस्थित रहा। संचालन राजीव महिवाल ने किया व आभार प्राचार्य मालवीय माना। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने दी।

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शाजापुर.
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा सरस्वती विद्यालय में जा कर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां पर अखिल भारतीय विद्यर्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्याम टेलर ने स्वामी जी के विचार रखे। इस दौरान आकाश शर्मा, सावन मालवीय, यश शर्मा, दीपक राठौर, ऋषभ शर्मा, अभिषेक परमार, आदित्य भटनागर, हर्षित, गौरव आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो