scriptयहां विरोध करना ग्रामीणों को पड़ गया भारी | Villagers have to face heavy protest here | Patrika News

यहां विरोध करना ग्रामीणों को पड़ गया भारी

locationशाजापुरPublished: Sep 24, 2019 10:10:29 pm

Submitted by:

Piyush bhawsar

ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया जाम, अधिकारियों ने फटकार कर खुलवाया, लालघाटी पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

Villagers have to face heavy protest here

यहां विरोध करना ग्रामीणों को पड़ गया भारी

शाजापुर.

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम छोटा सनकोटा के समीप मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी। इससे गाय घायल हो गई। गाय के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद यहां पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के चक्के थमे रहे। मौके पर पहुंच अधिकारियों ने पहले ग्रामीणों को समझाइश दी, लेकिन इसके बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने तो उन्हें फटकार लगाकर यहां से हटाया गया। लालघाटी थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बगैर पूर्व सूचना और अनुमति के जाम करने के मामले में चार नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल राजमार्ग पर बैठे और घुमने वाले गौवंश के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कुछ समय पहले राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक साथ 13 गौवंश को रौंद दिया था। जिससे सभी की मौत हो गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया था। जिन्हें अधिकारियों ने समझाइश के बाद हटा दिया था। ऐसे में मंगलवार सुबह जब फिर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय घायल हो गई तो ग्रामीण आक्रोशित होकर राजमार्ग पर आ गए और जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि एक ओर राजमार्ग के बायपास का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। वहीं बायपास के बाद बीच में उनके गांव के सामने सडक़ को छोडक़र कुछ आगे से भी पूरी सडक़ बना दी गई है। इसके चलते उनके गांव के सामने सडक़ संकरी और बगैर निर्माण के रह गई है। इससे यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इधर सडक़ पूरी नहीं बनाई गई और टोल नाका चालू कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार तेज गति से वाहनों के यहां से गुजरने के कारण कई बार गाय इनका शिकार बन जाती है। वहीं कभी-भी तेज गति से आने वाले वाहन अनियंत्रित होकर उनके घर में भी घुस सकते हैं। जिससे भीषण दुर्घटना हो सकती है। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए राजमार्ग को जाम कर दिया।

अधिकारियों के सामने रखी अपनी मांगे
ग्राम छोटा सनकोटा के समीप राजमार्ग पर जाम लगाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमरावसिंह मरावी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एके उपाध्याय, लालघाटी थाना प्रभारी अनिल मालवीय सहित अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। यहां पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को सडक़ से जाम खोलने क ेलिए कहा। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी उक्त मांगे रखते हुए इसके निराकरण करने की बात कही। अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए सडक़ निर्माण कंपनी से संपर्क करना होगा। इसके बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने तो अधिकारियों ने फटकार लगाकर सभी को सडक़ से हटवाया और जाम खुलवाकर आवागमन चालू कराया।

दोनों और लग गई वाहनों की लंबी कतार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 7 बजे से ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। इससे दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। ऐसे में दोनों ओर कई किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने फटकार के बाद ग्रामीणों को सडक़ से हटाकर जाम खुलवाया। इसके बाद भी करीब दो घंटे तक वाहन रैंगते हुए यहां से गुजरते रहे। करीब दो घंटे के बाद यहां पर यातायात सुचारू हो पाया।

4 नामजद सहित अन्य के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज
लालघाटी थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बगैर पूर्व सूचना और अनुमति के जाम करने के मामले में विजय पिता अंतरङ्क्षसह बंजारा, सुरेश पिता देवीसिंह बंजारा, मनोज पिता हजारीलाल बंजारा और रूपसिंह पिता नारायणसिंह बंजारा सभी निवासी छोटा सनकोटा सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

इनका कहना है
ग्राम छोटा सनकोटा के समीप ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था। यहां पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय को चोट आ गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि अभी सडक़ पूरी नहीं बनी है और टोल नाका चालू कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने के मामले में 4 नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
– अनिल मालवीय, थाना प्रभारी, थाना लालघाटी-शाजापुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो