scriptएक महिला ने दूसरी महिला की काट दी नाक, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप | A woman cut nose of an other woman in shamli | Patrika News

एक महिला ने दूसरी महिला की काट दी नाक, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

locationशामलीPublished: Mar 17, 2019 08:04:21 pm

Submitted by:

Iftekhar

गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने मामला किया दर्ज

Shamli incident

एक महिला ने दूसरी महिला की काट दी नाक, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

शामली. कैराना में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला ने अपनी पड़ोसन पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी नाक काट दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गई। घायल महिला को सीएचसी से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।

न्यूजीलैंड: मस्जिदों में हुए आतंकी हमले में 49 मुसलमानों की मौत पर इस मौलाना के बयान से चौंक जाएंगे आप

नगर के मोहल्ला खैलकलां खुरगान रोड निवासी शहनवाज अपने घर पर कपड़ा बुनने का काम करता है। रविवार शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे वह घर से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी शाहिना अपने दो बच्चों के साथ घर पर बैठी हुई थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाली एक महिला धारदार हथियार लेकर घर के अंदर घुस आई और पति की गैरमौजूदगी में उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी नाक कट गई। चींख-पुकार सुनकर पड़ोस के अन्य लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गई। इसी बीच शाहनवाज भी घर पर पहुंच गया, जिसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। शाहनवाज का आरोप है कि उक्त महिला का चाल-चरित्र ठीक नहीं है। उसके घर से बाहर निकलते ही मौका पाकर महिला ने वारदात को अंजाम दे दिया। उधर, अस्पताल से घायल को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो