scriptजमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने किशोरी से फिर की छोड़छाड़ तो पीड़िता ने कर ली आत्महत्या | Abandoned victim commits suicide in Shamli | Patrika News
शामली

जमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने किशोरी से फिर की छोड़छाड़ तो पीड़िता ने कर ली आत्महत्या

आरोपी युवक को पुलिस ने 2022 में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब आरोपी जमानत पर रिहाकर होकर जेल से बाहर आया था।

शामलीNov 16, 2023 / 09:53 am

Shivmani Tyagi

suicide

प्रतीकात्मक फोटो

कथित रूप से की गई छोड़छाड़ से क्षुब्ध 16 वर्षीय एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान द दे दी। घटना शामली जिले के कस्बा झिंझाना थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। लड़की के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी युवक हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर आया था।
लड़की के पिता ने जो तहरीर दी है उसमें आरोप लगाया गया है कि पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। आरोप ये भी है कि छेड़छाड़ करने वला आरोपी युवक उनकी बेटी के साथ पूर्व में हुई दुष्कर्म की घटना के मुकदमें को वापस लेने का दबाव बना रहा था। इसी दौरान उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ भी कर रहा था। पिता ने बताया कि बेटी ने साफ कह दिया था कि वो मामला वापस नहीं लेगी।
इसी को लेकर छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती गई। पिता का आरोप है कि बेटी ने क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाया और जान दे दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि, घटना झिंझाना थाना क्षेत्र के जिजोला गांव की है। इसी की गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की ने कथित तौर पर हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। 2022 में पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले तालिब को यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार किया था। अब एक बार फिर से तालिब पर ही छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8pm7fi

Home / Shamli / जमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने किशोरी से फिर की छोड़छाड़ तो पीड़िता ने कर ली आत्महत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो