scriptशामली में दूसरे दिन भी नहीं हो पाई प्रियंका की सभा, कांग्रेसियों ने प्रशासन पर निकाली भड़ास | after cancilation of Priyanka Gandhi road show protest congress worker | Patrika News

शामली में दूसरे दिन भी नहीं हो पाई प्रियंका की सभा, कांग्रेसियों ने प्रशासन पर निकाली भड़ास

locationशामलीPublished: Apr 09, 2019 08:19:16 pm

Submitted by:

Iftekhar

जिला प्रशासन ने रोड शो की अनुमति नहीं लेने पर कांग्रेसियों को ही घेरा
कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक के समर्थन में कैराना में प्रस्तावित था प्रियंका का रोड शो
प्रियंका के रोड शो के लिए इजाजत नहीं मिलने पर भड़के कांग्रेसी

file photo

शामली में दूसरे दिन भी नहीं हो पाई प्रियंका की सभा, कांग्रेसियों ने प्रशासन पर निकाली भड़ास

शामली. खराब मौसम की वजह से सोमवार को रैली नहीं कर पाने के एक दिन बाद मंगलवार को भी कैराना लोकसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो नहीं हो पाया। इसके बाद कांग्रेसियों ने प्रशासन पर उनके रोड शो में खलल डालने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है। रोड शो रद्द होने के पीछे जहां कांग्रेसी प्रशासन को जिम्‍मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं, डीएम ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर इसके लिए कांग्रेसियों को ही दोषी ठहराया है। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेसी प्रशासन पर रोड शो को अनुमति नहीं देने का आरोप लगा रहे थे। इसे देखते हुए कई कांग्रेसियों में नाराजगी भी देखी गई थी। वहीं, सोमवार को रद्द हुई राहुल गांधी की जनसभा के पीछे भी कांग्रेसियों ने प्रशासन का हाथ बताया था।

यह भी पढ़ें- चुनाव से ठीक पहले भाजपा के गढ़ से आई बुरी खबर, मोदी के दिग्गज मंत्री को लोगों ने उल्टे पांव भगाया

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की बिजनौर , शामली और सहारनपुर में प्रस्तावित सभा को खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया था। इस वजह से मंगलवार को कांग्रेस उम्‍मीदवार हरेंद्र मलिक के समर्थन में मंगलवार को रोड शो का कार्यक्रम रखा गया था। इसके बाद शामली में मंगलवार होने वाले प्रियंका गांधी के रोड शो को रद्द करने के पीछे जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह अपना पक्ष रखा। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात कांग्रेसियों ने रोड शो की अनुमति के लिए जाने का प्रार्थना-पत्र दिया था। उन्‍होंने एसडीएम सदर को जांच के बाद परमीशन दिए जाने की बात कही थी। यह अनुमति थाने से क्‍लीयर होते हुए एसडीएम के द्वारा दे दी गई थी। इसके बाद एसडीएम से रात 10 बजे तक कोई भी अनुमति लेने के लिए नहीं आया। डीएम ने बताया कि जिसके नाम से परमीशन ली गई थी, जब उसको फोन कर पूछा गया तो उन्‍होंने इसे ले जाने से इंकार कर दिया। उनकी तरफ से बताया गया कि अब वे कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जो लोग प्रसाशन पर परमीशन न देने का आरोप लगा रहे हैं, वह बिल्कुल निराधार है।

 

यह कहा था इमरान मसूद ने

दरअसल, सहारनपुर में सोमवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा होनी थी। लेकिन मौसम बिगड़ने की वजह से राहुल गांधी के हेलीकॉप्‍टर को दिल्‍ली में उड़ने की इजाजत नहीं दी गई। इस वजह से उनकी सहारनपुर, शामली और बिजनौर की सभा को रद्द करना पड़ा। इसके बाद पत्रिका संवाददाता शिवमणि त्यागी से खास बातचीत में उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्‍यक्ष इमरान मसूद ने कहा था कि सोमवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के सहारनपुर में पहुंचने का कार्यक्रम था। तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब 11.30 बजे राहुल गांधी का हेलीकॉप्‍टर उतरना था। लेकिन इस बीच जनपद का मौसम बिगड़ गया। तेज हवा चलने के कारण शहर के बीच में स्थित रैली स्‍थल गांधी पार्क मैदान में अफरा-तफरी मच गई। कांग्रेस उम्‍मीदवार व प्रदेश उपाध्‍यक्ष इमरान मसूद के मुताबिक खराब मौसम की वजह से राहुल गांधी को दिल्‍ली से उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली। इस वजह से सहारनपुर में होने वाले कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। इसके साथ ही शामली और बिजनौर में सोमवार को होने वाली सभा को भी रद्द कर दिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो