इनकी होगी गिरफ्तारी
FIR दर्ज होने के बाद अब इन सभी आरोपी हुड़दंगियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू हो गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस पर कार्रवाई की गई है। अब पुलिस आरोपी हुड़दंगियों की पहचान करवा रही है। पहचान के आधार पर इनके नाम खोले जाएंगे और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। उधर सहारनपुर में दर्ज FIR के आधार पर कुतुबशेर थाना पुलिस ने सांसद इमरान मसूद के पांच समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की डायरी में ये सभी पांचों हुडंदंगी हैं। इन्हे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आदर्श मंडी थाने में FIR दर्ज की और अब इनकी पहचान के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी।