scriptVIDEO: मछली के पेट पर लिखा है शब्द ऐसा, लोग कहने लगे या अल्लाह-या अल्लाह | 'Allah' word is written on the belly of the fish, crowds flocked to se | Patrika News

VIDEO: मछली के पेट पर लिखा है शब्द ऐसा, लोग कहने लगे या अल्लाह-या अल्लाह

locationशामलीPublished: Oct 11, 2019 03:33:49 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Highlights

अनोखी मछली को देखने के लिए जुटी भीड़
मछली को खरीदने के लिए लोग रहा लाखो की बोली
मालिक ने मछली को बेचने से किया इनकार

screenshot_from_2019-10-11_15-24-43.jpeg
शामली। शामली में एक अनोखी मछली देखने को मिली है, मछली ऐसी है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुचने लगी है। इस मछली को देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं मछली को खरीदने के लिए बोली बोली भी लगने लगी है। एक युवक ने तो मछली पांच लाख रुपए की बोली लगाई। लेकिन मछली को पाल रहे युवक ने मछली देने से इनकार कर दिया। दरअसल इस मछली के पेट पर उर्दू में अल्लाह शब्द लिखा हुआ है।
शामली के कैराना निवासी शबाब अहमद ने अपने एक्यूरम में एक मछली का बच्चा करीब सात महीने पहले लाकर उसे पालन शुरू किया था। जैसे-जैसे मछली बड़ी हुई तो उसके पेट पर ‘अल्लाह’ लिखा हुआ उभरने लगा। जिसके बाद यह मछली एक अनोखी मछली कहलाने लगी। इस अनोखी मछली के साथ वह 10 अन्य मछली पाल रहा है, जो इस अनोखी मछली से छोटी है।
शबाब के द्वारा पाली गई इस अनोखी मछली को देखने के लिए दूरदराज से लोग यहां आ रहे हैं और मछली के साथ फोटो भी ले रहे हैं। यह अनोखी मछली आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शबाब अहमद ने बताया कि शामली निवासी हाजी राशिद खान नामक व्यक्ति उनके घर पर इस अनोखी मछली को देखने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने मछली की 5 लाख रुपए कीमत लगाकर खरीदने की इच्छा जाहिर की, लेकिन वह अभी इस मछली को बेचना नहीं चाह रहे हैं। उनका कहना है कि जिस दिन से मैंने इस मछली को पालना शुरू किया है उस दिन से मेरे घर में खुशहाली आने शुरू हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो