scriptBreaking: Arun Jaitley के बारे में पूछने पर रो पड़े कमलनाथ के भतीजे | arun jaitley latest news in hindi | Patrika News

Breaking: Arun Jaitley के बारे में पूछने पर रो पड़े कमलनाथ के भतीजे

locationशामलीPublished: Aug 24, 2019 02:45:13 pm

Submitted by:

sharad asthana

अरुण जेटली का दिल्‍ली के एम्‍स में हुआ निधन
67 साल के थे पूर्व वित्‍त मंत्री
सुरेश राणा ने किया Tweet, अरुण जेटली के निधन से अत्यंत दुखी हूं

arun_jaitley1.jpg
शामली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार दोपहर को दिल्‍ली के एम्‍स में निधन हो गया। वह 67 साल के थे। उनको 9 अगस्‍त को एम्‍स में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई।
photo6271813332600203561.jpg
यह ट्वीट किया सुरेश राणा ने

पूर्व वित्‍त मंत्री के निधन पर उत्‍तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने ट्वीट किया, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन से अत्यंत दुखी हूं। उनका जाना देश और समाज की ऐसी अपूर्णीय क्षति है, जिसकी रिक्तता का अहसास हम लंबे समय तक करते रहेंगे। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को शक्ति प्रदान करें।
। । ॐ शांति। ।

यह भी पढ़ें

Arun Jaitley के निधन का समाचार सुनते ही इन मंत्रियों ने निरस्त किए कार्यक्रम, दिल्ली रवाना

डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने भी जताया दुख

पूर्व कैबिनेट मंत्री और बागपत के सांसद डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने ट्वीट किया, अरुण जेटली का मार्गदर्शन मुझे हमेशा मिलता रहा। उनके जीवन से अनेक प्रकार की चीज़ें सीखने को मिलीं। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद पूरे समर्पण भाव के साथ उन्होंने भाजपा एवं सरकार के कार्य संभाले, जिसके लिए मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्‍होंने यह भी ट्वीट किया, भारत के पूर्व वित्त मंत्री, भाजपा परिवार के प्रमुख सदस्य अरुण जेटली के निधन की ख़बर से बेहद दुखी हूं। एबीवीपी से भाजपा तक का उनका संघर्ष भरा सफर एक समर्पित राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के रूप में रहा। राष्ट्र निर्माण के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
ॐ शान्ति

यह भी पढ़ें

जब सरकार ने साध ली थी चुप्पी तो अरुण जेटली ने खुलकर बयान देते हुए कहा था न्यू इंडिया के लिए ‘शर्मनाक घटना है ये’

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने किया यह ट्वीट

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्वीट किया, अरुण जेटली के निधन से देश की राजनीति और लोगों के जीवन में शून्‍य पैदा हो गया है, जो कभी नहीं भरेगा। वह भारत के सबसे बेहतरीन वित्‍त मंत्री थे।
इस बारे में जब सहारनपूर के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को फोन किया गया तो वह रोने लगे। वह करीब 15 दिन से उनकी सेवा में जुटे थे। आपको बात दें कि राघव लखनपाल शर्मा मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के भतीजे हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो