scriptपेट पालने के लिए बच्चा लेकर निकली काम करने, बच्चा चोर के शक में भीड़ ने जमकर की पिटाई | beating of five women on suspicion of child theft in shamli | Patrika News

पेट पालने के लिए बच्चा लेकर निकली काम करने, बच्चा चोर के शक में भीड़ ने जमकर की पिटाई

locationशामलीPublished: Aug 27, 2019 03:04:50 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

बच्चा चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को बचाया
पांचो महिलाएं चारपाई बनाने की रस्सी बेचने का करती हैं काम

screenshot_from_2019-08-27_14-56-07.jpeg

,,,,

शामली। पुलिस की लाख अपील के बाद भी बच्ची चोरी के शक में मारपीट का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शामली से सामने आया है,जहां एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच महिलाओं को को लोगों ने बच्चा चोकी के शक में बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं पिटाई का वीडियो बानकर सोशल मीडिया पर डाला दिया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना शामली के कैराना कोतवाली की है, जहां हरियाणा के पानीपत की पांच महिलाएं सामान बेचने का काम करती हैं। उन महिलाओं में एक का बच्चा भी था, जिसे वह साथ में लेकर काम करती है। लेकिन लोगों ने बच्ची चोकी के शक में पांचों की जमकर बीच सड़क पर पिटाई कर दी। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस उन्हें हिंसक भीड़ के बीच से बचाया। पीड़ित महिलाओं ने पूछ-ताछ में बताया कि वह पानीपत की रहने वाली है। वे चारपाई बनाने वाली रस्सी बेचने का काम करती हैं और गुजारा करती हैं। उनमें से एक बच्ची है। जिसे पब्लिक छीनने की कोशिश कर रही थी।
shamli-.jpg
महिलाओं की पिटाई की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुश्किल से महिलाओं को पब्लिक के हाथों से छुड़ाया। पब्लिक महिलाओं को पुलिस के सामने भी पीट रही थी। महिलाओं की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो बना रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत के रहने वाली है और यहां पर अपना जीवन यापन करने के लिए रस्सी बेचने आई हुई थी। भारी संख्या में नागरिकों ने उन्हें बच्चा चोर कहकर उनकी पिटाई कर दी। यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित महिला की गोद में रखा उसका बच्चा भी छीनने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि फिलहाल जांच के बाद सभी महिलाओं को निर्दोष माना गया। पानीपत में फ्लाईओवर के नीचे रह कर चारपाई के बाण बना कर अन्य शहरों में बेचती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो