शामली

नेशनल हाइवे पर पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म

मेरठ-करनाल हाईवे स्थित शामली के टपराना गांव के पास बंधक बनाकर बदमाशों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया।

शामलीJan 11, 2019 / 01:16 pm

virendra sharma

नेशनल हाइवे पर पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म

शामली. मेरठ-करनाल हाईवे स्थित शामली के टपराना गांव के पास बंधक बनाकर बदमाशों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ में मरपीट की गई। बताया गया है कि बदमाश हथियारों से लैस थे। हथियार के बल पर एक बदमाश ने युवक की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
यह भी पढ़ें

जाति को लेकर मुस्लिम आरटीआई एक्टिविस्ट की हत्या, देखें वीडियो

करनाल निवासी एक दंपत्ति बाइक पर सवार होकर शामली अपनी रिश्तेदारी में बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बताया गया है कि उन्होंने दोपहर करीब एक बजे टपराना गांव के पास एक पुलिया पर बैठे चार लोगों से पता पूछा था। आरोप है कि उनके बताए हुए रास्ते पर कुछ ही चले थे कि पीछे पीछे से बाइक पर सवार होकर उन्हें रास्ता बताने वाले लोग आ गए। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि हथियार के दम पर एक बदमाश महिला को गन्ने के खेत में ले गया और पति को बंधक बनाकर एक तरफ बैठा दिया। आरोप है कि महिला के साथ में बदमाश ने दुष्कर्म किया। पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने पति के साथ भी मारपीट की। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS: डीजल व पेट्रोल के रेट में भारी गिरावट, पेट्रोल 14.64 रुपये और डीजल 13.52 रुपये लीटर हो गया सस्ता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.