scriptहाॅस्पिटल में मौत से जंग लड़ रही एक बेटी, सौतेली मां ने दिया था छत से धक्का, देखें वीडियो- | Critical condition of a daughter after pushed from roof by mother | Patrika News

हाॅस्पिटल में मौत से जंग लड़ रही एक बेटी, सौतेली मां ने दिया था छत से धक्का, देखें वीडियो-

locationशामलीPublished: Sep 15, 2019 03:18:33 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– शामली जिले के फूसगढ़ गांव की घटना- मेरठ मेडिकल काॅलेज में पीड़िता की हालत चिंताजनक- पुलिस ने पीड़िता के चाचा की शिकायत पर दर्ज किया केस

shamli.jpg
शामली. सौतेली मां पर अपनी ही 16 वर्षीय बेटी को छत से गिराकर जाने से मारने का आरोप लगा है। घायल बेटी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पीड़िता का इलाज मेरठ मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। किशोरी के चाचा ने थाने पहुंचकर आरोपी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला जनपद शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां सौतेली मां पर 16 वर्षीय बेटी को छत से गिराकर मारने का आरोप लगा है। घायल किशोरी ने अपनी मां पर छत से गिराने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में घायल किशोरी के चाचा देवेंद्र ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी जब 3 साल की थी। तब उसकी मां चल बसी थी। वहीं उसके भाई ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से उसकी सौतेली मां लगातार उसकी भतीजी का उत्पीड़न कर रही है।
यह भी पढ़ें

अधिकारी कर रहा था गलत काम, महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

आरोप है कि उसकी मां ने उसके साथ मारपीट कर उसे छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल किशारी को मेरठ मेडिकल काॅलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो