scriptमौसम का मिजाज बदलते ही परेशान हुए किसान, खेती को हो सकता है बड़ा नुकसान- देखें वीडियो | farmers worried due to heavy rain and thunderstorm in west up | Patrika News

मौसम का मिजाज बदलते ही परेशान हुए किसान, खेती को हो सकता है बड़ा नुकसान- देखें वीडियो

locationशामलीPublished: Jan 22, 2019 05:33:16 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

अभी भी जारी रह सकती है बारिश, लोगों की बढ़ेगी परेशानी

news

मौसम का मिजाज बदलते ही परेशान हुए किसान, खेती को हो सकता है बड़ा नुकसान- देखें वीडियो

शामली।लगातार दो दिनों से एनसीआर समेत पश्चिम यूपी के जिलों में हो रही, तेज बारिश आैर आेले पड़ने से सर्दी बढ़ने के साथ ही किसानों की टेंशन भी बढ़ गर्इ है।इसकी वजह ज्यादा बारिश होने से उनकी खेती को नुकसान पहुंचना है।वहीं सर्दी बढ़ने के साथ ही बारिश से कोहरा पूरी तरह से धुल गया है।लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव पर हाथ ताप रहे हैं।आज भी सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते मौसम बदल गया है।वहीं किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।

यह भी पढ़ें

नींद से उठी 4साल की मासूम ने अंतिम संस्कार से चंद मिनटों पहले खोला पिता की मौत का राज, चिता से उठाना पड़ा शव

गेहूं की फसल को आेले आैर बारिश से नुकसान

दरअसल आपको बता दें कि पश्चिम यूपी और एनसीआर के इलाकों में हो रही, तेज बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है।पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के बाद से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है।शामली जिले में पिछले 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश से ठंड और ठिठुरन के साथ ही किसानों को अपनी फसल खराब होने का डर सताने लगा है।इसकी वजह गेहूं की फसल में ज्यादा पानी आैर आेले पड़ने से उसका खराब हाे जाना है।एेसे में किसान की चिंता बढ़ गर्इ है।उन्हें ज्यादा बारिश आैर आेले पड़ने से फसल खराब होने का डर सताने लगा है।

बारिश जारी रहने के साथ ही बढ़ सकती है ठिठुरन

वहीं मौसम विभाग की माने तो 26 जनवरी तक तेज बारिश पड़ सकती है।वहीं बारिश और ठंडी हवाएं भी जारी रहेगी।जिससे कोहरा तो झट जाएगा।लेकिन ठंड आैर ठिठुरन बढ़ सकती है।एेसे में आम जन के साथ ही किसानों को खेती फसल के बोने से लेकर फसल को ज्यादा पानी भरने आैर आेले पड़ने काफी नुकसान साबित हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो