युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष, 6 से अधिक घायल, देखें वीडियो
शामलीPublished: Mar 23, 2019 01:32:09 pm
थानाभवन एरिया में युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया
युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष, 6 से अधिक घायल, देखें वीडियो
शामली. थानाभवन एरिया में युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। घटना में महिला सहित 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी की है। होली के दिन एक युवक अपने पड़ोस के एक घर में रंग खेलने के लिए चला गया था। युवक ने रंग लगाने के बहाने घर में मौजूद युवती के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने युवती के साथ रेप का प्रयास किया। आरोप है कि युवती ने विरोध किया तो उसके साथ में मारपीट कर दी। युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंच गए। बताया गया है कि युवक उस दौरान मौके से भाग खड़ा हुआ। युवती के परिजनों नेे आरोपी का उसके घर जाकर विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।