scriptहोली पर बाजार में बढ़ी मोदी आैर योगी की पिचकारी संग भगवा रंग की डिमांड- देखें वीडियो | holi festival in demand on saffron colour and modi-yogi pichkari | Patrika News

होली पर बाजार में बढ़ी मोदी आैर योगी की पिचकारी संग भगवा रंग की डिमांड- देखें वीडियो

locationशामलीPublished: Mar 20, 2019 06:29:08 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

मार्केट में चाइनीज रंग से बच रहे लोग

news

होली पर बाजार में बढ़ी मोदी आैर योगी की पिचकारी संग भगवा रंग की डिमांड- देखें वीडियो

शामली।रंगो के त्यौहार होली पर बाजारों में रौनक लौट आई है।लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। रंगों को लेकर इस बार बाजारों में भगवे रंग ने धूम मचा रखी है।लोग भगवे रंग को खूब खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहक चाइनीज माल के मुकाबले भारतीय रंगों को मांग रहे है। भारतीय रंगों की डिमांड बाजार में बढ़ी है। मोदी योगी की पिचकारी और भगवे रंग ने लोगों को अपनी और आकर्षित किया है।

बाजार में जमकर हो रही दुकानदारों की कमार्इ, चाइनीज सामान लगभग बंद

चुनाव की घोषणा होते ही पूरा देश चुनाव के पर्व में जुटा हुआ है, वहीं होली के त्यौहार को लेकर बाजारों में भी रौनक लौट आई है। बाजार में खूब भीड़ भाड़ देखने को मिल रही है। होली को लेकर दुकानदारों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बार भारतीय बाजार में लोग पक्के रंग की बजाय गुलाल की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं। साथ ही चाइनीज रंग की डिमांड के साथ ही दुकानदारों ने भी इसे बेचना बंद कर दिया है। वहीं लोग सबसे ज्यादा भगवा रंग खरीद रहे हैं। इस बार भगवे रंग ने बाजार में धूम मचा रखी है। बाजार में कई तरह की पिचकारी आ रही है। इनमें मोदी आैर योगी की तस्वीरों के साथ दिख रही पिचकारियों की डिमांड भी बढ़ी है।

 

भारतीय बाजार को हो रहा ये फायदा

दुकानदारों ने बताया कि चाइनीज माल से लोग इस बार परहेज कर रहे हैं। इसका भी फायदा ही है कि भारतीय बाजार बढ़ रहा है। लोगों ने बताया कि मोदी सरकार के प्रदेश में होने से होली की रौनक बढ़ गई है। जहां पहले लूट आैर झगड़ों का डर रहता था। इस बार पुलिस आैर प्रशासन पहले ही शर्तक हो गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो