scriptPrecedent : अंतिम बार कांवड़ लेने जा रहा है शामली का मुस्लिम शिवभक्त जानें क्यों | Kanwar Yatra Precedent Shamli Muslim Shiva devotee take Kanwar last time know why | Patrika News

Precedent : अंतिम बार कांवड़ लेने जा रहा है शामली का मुस्लिम शिवभक्त जानें क्यों

locationशामलीPublished: Jul 15, 2022 03:10:37 pm

Kanwar Yatra 2022 : शामली के मलिक (42 वर्ष) एक मिसाल कायम करने जा रहे हैं। मलिक धर्म से मुसलमान हैं और पेशे से वकील। सावन में मुस्लिम शिवभक्त मलिक, महादेव का जलाभिषेक करने के लिए छठी बार कांवड़ लेने जा रहे हैं। पर अब इसके बाद नहीं लेने जाएंगे, जानें क्यों

Precedent : अंतिम बार कांवड़ लेने जा रहा है शामली का मुस्लिम शिवभक्त जानें क्यों

Precedent : अंतिम बार कांवड़ लेने जा रहा है शामली का मुस्लिम शिवभक्त जानें क्यों FILE PHOTO

सावन का महीना शुरू हो गया है। शिवभक्त अपने बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ की तैयारियां कर रहे हैं। कुछ तो निकल भी चुके हैं। इस कांवड़ यात्रा में हिन्दू मुस्लिम सब शामिल हैं। शामली के मलिक (42 वर्ष) एक मिसाल कायम करने जा रहे हैं। मलिक धर्म से मुसलमान हैं और पेशे से वकील। सावन में मुस्लिम शिवभक्त मलिक, महादेव का जलाभिषेक करने के लिए छठी बार कांवड़ लेने जा रहे हैं। इसके लिए मलिक ने जिला प्रशासन से अनुमति भी ली है। उन्होंने कहाकि, कांवड़ लाने के पीछे मेरा मकसद यह साबित करना है कि ईश्वर एक है और हम ही मतभेद पैदा करते हैं। यह आखिरी बार है जब वह अपने संकल्प के अनुसार इसमें हिस्सा लेंगे।
कांवड़ यात्रा के लिए अनुमित ली

मलिक अब तक पांच बार कांवड़ यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं। वह हर साल बागपत के पुरा महादेव मंदिर में पवित्र जल चढ़ाते रहे हैं। लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने शामली जिला मुख्यालय और गाड़ीपुख्ता थाने से अनुमति मांगी है। इस मामले को लेकर शामली थाना प्रभारी करमवीर सिंह ने कहाकि, किसी ने भी मलिक की कांवड़ यात्रा का विरोध या शिकायत नहीं की है। सबकी मान्यताएं अलग हैं और हम उसका सम्मान करते हैं।
यह भी पढ़ें – Azadi Ka Amrit Mahotsav : सीएम योगी का आदेश स्वतंत्रता दिवस पर कोई छुट्टी नहीं, स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बाजार सब खुलेंगे

पांच बार शिव का जलाभिषेक

पेशे से वकील मलिक मुस्लिम हैं लेकिन वो अब से पहले 5 बार हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक कर चुके हैं। मलिक का कहना है कि, मैंने यात्रा के लिए जिला अधिकारियों से अनुमति ली थी क्योंकि मौजूदा माहौल में मुझे विरोध का सामना करना पड़ सकता था।
यह भी पढ़ें – Corona Virus Update : खुशखबर, बूस्टर डोज लगवाने का बदला नियम, अब फ्री में लगेगी बूस्टर डोज

ईश्वर एक है

मलिक ने कहाकि, मैं इस्लाम के प्रति समान रूप से समर्पित हूं। नियमित रूप से जमात में शामिल होता हूं। हालांकि कांवड़ लाने के पीछे मेरा मकसद यह साबित करना है कि ईश्वर एक है और हम ही मतभेद पैदा करते हैं। अगर मेरा संदेश एक भी व्यक्ति तक पहुंच जाता है, मेरा उद्देश्य पूरा होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो