scriptयूपी के इस शहर में दो पक्षों में संघर्ष में चार लोग हुए लहूलुहान | many people injured in clash between two side in shamli | Patrika News

यूपी के इस शहर में दो पक्षों में संघर्ष में चार लोग हुए लहूलुहान

locationशामलीPublished: Jan 15, 2020 07:53:25 pm

Submitted by:

Iftekhar

मकान की चाबी के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आए आमने सामने
कांधला कस्बे में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में कई हुए घायल
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने शुरू की मामले की तफ्तीश

crime.png

 

शामली. कांधला कस्बे में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। मकान की चाबी के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कांधला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर घायलों को उपचार दिया गया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- पुलिस ने टॉय डॉग पप्पी शिट्जू के साथ एक को किया गिरफ्तार

दरअसल, मामला कांधला थाना क्षेत्र के जन्नत कॉलोनी का है, जहां पर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ है। संघर्ष के दौरान दोनों पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है समीम और आदिल पक्ष में मकान की चाबी को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: फिल्मी अंदाज में की जा रही था शराब की तस्करी, पुलिस ने देखा नजारा तो रह गई दंग

पूर्व में भी मकान के विवाद को लेकर दोनों में कई बार कहासुनी हुई थी, लेकिन आज दोनों एक दूसरे की जान के प्यासे हो गए। फिलहाल घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कांधला सीएससी में भर्ती करा दिया है। जहां से घायलो की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया और पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो