script

एक डूबते युवक को बचाने की जद्दोजहद में एक के बाद एक 5 और युवक यमुना में समाए

locationशामलीPublished: Sep 16, 2019 08:42:01 pm

हवन की राख विसर्जित करते वक्त एक साथ यमुना नदी में डूब गए 6 लोग
युवकों की मौत के बाद इलाके में मचा कोहराम
पीएसी के गोताखोरों ने सभी के शवों को किया बरामद

sink.png

 

शामली. यमुना नदी में हवन की राख विसर्जित करते समय यमुना नदी में डूबे युवकों के सभी शवों पीएसी के गोताखोरों ने बरामद कर लिया है। 3 शवों को रविवार की देर शाम को पीएसी के गोताखोरों निकाला, जबकि बाकी तीन शवों को सोमवार को पीएससी के गोताखारों ने निकालकर परिजनों को सौंपा दिया।

यह भी पढ़ें: वाहन चालकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब किसी का नहीं कटेगा चालान !

आपको बता दें कि यह दुखद घटना जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई के पास की है। गांव मलकपुर से दर्जनों युवक जागरण में हुए हवन की राख विसर्जित करने यमुना नदी पर गए थे। उनमें से 7 युवक यमुना नदी में नहाने भी लगे। इसी दौरान उनमें से एक युवक डूबने लगा तो बाकी छह युवक भी उसे बचाने के लिए यमुना की गहराई में जाकर डूब गए।

यह भी पढ़ें: मायावती का यह खास सिपहसालार कभी भी हो सकता है गिरफ्तार, जान से मारने और बलवा फैलाने का केस दर्ज

शोर-शराबा होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को तो बचा लिया, लेकिन बाकी 6 युवक यमुना नदी में लापता हो गए थे। मौके पर पहुंची पीएससी की गोताखोर बटालियन ने रविवार की शाम को तीन युवकों अनुज, विशाल व भारत के शवों को बरामद कर लिया था। रात होने की वजह से तलाश रोक दी गई थी। सोमवार की सुबह फिर पीएसी के गोताखोर बटालियन ने यमुना नदी में अभियान चलाया। इस बीच दोपहर बाद तक यमुना नदी में डूबे बाकी तीनों युवकों महेश, रोबिन व शुभम के शव को बरामद कर लिया गया। एसडीएम कैराना डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि यमुना नदी में डूबे 6 युवकों के शवों को बरामद कर लिया गया है, माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो