script

बड़ी खबर : इस नेत्री को टिकट देने के लिए पंचायत ने भाजपा को दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

locationशामलीPublished: Mar 24, 2019 06:52:13 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

-पंचायत पूर्व सांसद हुकम सिंह के आवास पर आयोजित की गई
-पंचायत में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे

panchayat

इस नेत्री को टिकट देने के लिए पंचायत ने भाजपा को दिया अल्टिमेट, देखें वीडियो

शामली। कैराना लोकसभा से बीजेपी पार्टी द्वारा मृगांका सिंह को टिकट ना दिए जाने से उनके समर्थन नाराजा है और इसकी के चलते रविवार को उन्होंने एक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत पूर्व सांसद हुकम सिंह के आवास पर आयोजित की गई। पंचायत में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने मृगांका सिंह को चुनाव लड़वाये जाने की बात कही। इस दौरान 11 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी पंचायत अपना यह फैसला सुनाया की मृगांका सिंह को या तो टिकट दिया जाए या फिर उनको पार्टी में समांजनक पद मिले।
यह भी पढ़ें

भाजपा के इस प्रत्याशी पर मतदाताओं ने लगाया गंभीर आरोप, चुनाव में हो सकता है नुकसान, देखें वीडियो

कैराना में मायापुर फार्म हाउस पर चल आयोजित हुई बीजेपी समर्थकों की पंचायत में भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने कहा कि कुछ लोग मेरी राजनीति पसंद नहीं करते। जिसके चलते टिकट काटा गया है। आप सब यहां आए हैं, मेरा मनोबल रखने के लिए। इसका आभार व्यक्त करने के लिए 10 जन्म भी कम हैं।
मृगांका सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर बोलते हुए कहा कि अगर आपकी भावनाओं को पार्टी नेतृत्व पहले ही जान पाता तो आज परिस्थिति अलग होती। मैंने भी बाबूजी की तरह संकल्प लिया है, आपकी सेवा करने के लिए। कुछ ताकतें मुझे घर बैठाना चाहती हैं। अब आप सब जो फैसला करेंगे वह मैं मानूंगी। पार्टी मेरा परिवार है। पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता की हैसियत से ही में काम करूंगी। जिस प्रकार आज आपने मुझे धैर्य बंधाया है, अवसर आने पर उसे ऋण के रूप में चुकाऊंगी।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुई अनोखी मुहीम, भाजपा को हो सकता है बड़ा नुकसान

उन्होंने कहा कि पंचायत में जो वरिष्ठ बैठे हैं, वह जिस रास्ते पर कहेंगे मैं उसी रास्ते पर चलूंगी। मेरे लिए ज्यादा दुखी ना हो आप संगठित रहो। समय हमारा भी आएगा विश्वास रखें। वहीं महापंचायत में लोगों ने 11 लोगों की एक कमेटी गठित कर मृगांका सिंह को कैराना लोकसभा से चुनाव लड़ने या न लड़ने का निर्णय कमेटी पर छोड़ दिया है। कमेटी ने बंद कमरे में विचार विमर्श के बाद लोगों के बीच आकर कहा कि मीडिया के माध्यम से पार्टी हाईकमान तक मामला पहुंच गया है। कल तक अगर पार्टी कैराना लोकसभा पर भाजपा से मृगांका सिंह को टिकट देती है तो ठीक है, फिर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो