script

गौकशी का भंडाफोड़, वीडियो में देखे मौके से क्या हुआ बरामद

locationशामलीPublished: Apr 21, 2019 07:10:44 pm

पुलिस ने मौके से गोकशी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलस का 40 किलो गोमांस बरामद करने का दावा
एक आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

shamli

गौकशी का भंडाफोड़, वीडियो में देखे मौके से क्या हुआ बरामद

शामली. कैराना पुलिस ने गौकशी करने की सूचना पर एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से कथित रूप से 40 किलो गोमांस बरामद किया। इसके अलावा मौके से गोकशी करने के उपकरण भी बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: पुलिस पर बदमाशों ने किया हमला, इसके बाद पुलिस ने जो किया देखकर उड़ जाएंगे होश

रविवार की सुबह करीब 7 बजे कैराना पुलिस को क्षेत्र के गांव गोंगवान में एक मकान के अन्दर गोकशी होने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस ने गांव गोगवान में बंद मकान पर छापा मारा। जहां से एक आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा और दीवार कूदते समय आरोपी घायल हो गया। तभी पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने कतित रूप से मौके से बछड़े के अवशेष और 40 किलो मीट के असाला गोकशी करने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: आठ महीने पहले हुई थी शादी, फिर हुआ कुछ ऐसा की दे दी जान

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इस्लाम पुत्र सद्दीक निवासी गोगवान थाना कैराना जनपद शामली बताया है। इसके साथ ही पुलिस ने डॉक्टर लोकेश कुमार अग्रवाल को बुलाकर मीट का परीक्षण कराने के लिए सैंपल दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि डॉक्टर ने बछड़े के अन्य विशेष, खाल देखकर कर गोकशी की पुष्टि कर दी है तथा बछड़े के मीट का परीक्षण हेतु सैंपल भी ले लिया गया है। बाद में पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो