जनपद शामली का लोकसभा क्षेत्र कैराना है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए राजनैतिक क्षेत्र में भी महिला आरक्षण लागू किया है। गर्व की बात यह है कि इसी के तहत कैराना लोकसभा सीट पर महिला सांसद तब्बसुम हसन काबिज हैं, लेकिन शर्म की बात यह है कि महिला दिवस पर सांसद के दरबार में एक फरियादी महिला एक तस्वीर में जमीन पर घुटनों के बल बैठी हुई नजर आई।
ये तस्वीर अपने आप में बहुत कुछ ब्यां कर रही है, जिसकी व्यथा को शब्दों में पिरोना इतना भी आसान नहीं है। गंभीर बात यह भी है कि जमीन पर बैठी महिला की यह तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खुद महिला सांसद के दरबार में कैद हुई है।