शामली

तेल की बढ़ती कीमतों पर सपाईयों ने भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विराेध

तेल की बढ़ती कीमतों काे आम आदमी की जेब पर डकैती बताते हुए सपाइयों ने भैंस के आगे बीन बजाकर विराेध प्रदर्शन किया।

शामलीJun 27, 2020 / 08:09 pm

shivmani tyagi

sp leader

शामली। तेल की बढ़ती कीमतों के विराेध में शनिवार काे शामली में सपाइयाें ने भैंस के आगे बीन बजाकर अपना विराेध जताया। इन्हाेंने कहा कि, कच्चे तेल कीमतें लगातार गिर रही हैं बावजूद इसके पिछले कई दिनों से देश में डीजल व पेट्रोल की कीमतों में उछाल है। बीन बजा रहे प्रदर्शनकारियाें ने कहा कि इस सरकार में अपनी बात कहना है ऐसा है जैसे भैंस के आगे बीन बजाना।
यह भी पढ़ें

सरकार ने मांगी एक और जानकारी, छह माह के अंदर बताएं, कितने विदेशी पशु पक्षी पाल रखे हैं, कराएं रजिस्ट्रेशन

शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह पदाधिकारियों को साथ लेकर शहर के वर्मा बाजार के बाहर पहुंचे और अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होने प्रदर्शन के दौरान भैंस के आगे बीन बजाई और कहा कि भाजपा सरकार कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भी लगातार पेट्रोल व डीजल के दामों में इजाफा करती जा रही है। भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढती जा रही है। जिससे आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार जनता की परेशानियों को न समझते हुए अनदेखी कर रही है।
यह भी पढ़ें

आजमगढ़ में फिर मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 220

पड़ाेसी देशों में भी डीजल व पेट्रोल की कीमतें भारत देश से कम हैं। कोरोना महामारी के कारण अधिकांश जनता की आमदनी खत्म हो चुकी है। लोग बच्चों की स्कूली फीस, बिजली बिल जमा नही कर पा रहे हैं ऐसे में सरकार काे चाहिए कि देश की जनता काे राहत दे लेकिन सरकार जनता की जेब पर खुली लूट कर रही है। किसान की खेती की लागत बढती जा रही है और डीजल व पेट्रोल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही। दाे टूक कहा कि सरकार बहरी हाे चुकी है इसलिए हम भैंस के आगे बीन बजा रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.