scriptअखिलेश यादव के बाद अब पुलिस ने इन सपा नेताओं को भी इस तरह रोका, मच गया बवाल, देखें वीडियो | sp leaders protest on delhi saharanpur highway | Patrika News

अखिलेश यादव के बाद अब पुलिस ने इन सपा नेताओं को भी इस तरह रोका, मच गया बवाल, देखें वीडियो

locationशामलीPublished: Feb 14, 2019 10:13:20 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मंगलवार को रोके जाने के विरोध में जगह जगह सपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

akhilesh yogi

अखिलेश यादव के बाद अब पुलिस ने इन सपा नेताओं को भी इस तरह रोका, मच गया बवाल

शामली। प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मंगलवार को रोके जाने के विरोध में जगह जगह सपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी के चलते बुधवार को सपाइयों ने शामली में भी प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने इसे छीन लिया था। जिसके विरोध में सपाइयों ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सांकेतिक रूप से जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें

यूपी की जिला जेल में बंद कैदी ने किया एेसा काम , प्रशासन में मच गया हड़कंप- देखें वीडियो

दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर रोड पर काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार का पुतला दहन करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सपाइयों से सरकार का पुतला छीन लिया। इससे आक्रोशित सपाइयों ने दिल्ली सहारनपुर रोड पर जाम लगा दिया और वहीं पर प्रदूषण करने लगे।
यह भी पढ़ें

ट्रांसपोर्टरों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, घंटों कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, देखें वीडियो

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष चौहान का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही के विरोध में यह प्रदर्शन है। अब ज्यादा दिनों तक उत्तर प्रदेश की तानाशाही नहीं चलेगी। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में सपा बसपा व लोकदल का गठबंधन हुआ है, तब से गठबंधन को टारगेट करके सरकार द्वेष भावना से कार्य कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो