scriptउपचुनाव से पहले ही सपा-रालोद के गठबंधन में पड़ी फूट, सपा विधायक ने लगाए आरोप | SP RLD alliance on the verge of breaking even before upchunav | Patrika News

उपचुनाव से पहले ही सपा-रालोद के गठबंधन में पड़ी फूट, सपा विधायक ने लगाए आरोप

locationशामलीPublished: Oct 12, 2020 11:12:55 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– विधायक नाहिद हसन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
– सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा- लोकतंत्र बचाओ रैली में की गई अखिलेश यादव की अनदेखी
– कहा- जिन लोगों ने लठ खाए, उन्हें पूछा तक नहीं गया

rld-sp.jpg
शामली. उपचुनाव में जहां रालोद-सपा गठबंधन के कायम रहने की बात कही जा रही है। वहीं, मुजफ्फरनगर में रालोद की लोकतंत्र बचाओ रैली के बाद सपा-रालोद गठबंधन में फूट पड़ती दिख रही है।दरअसल, लोकतंत्र बचाओ रैली को लेकर कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी विधायक नाहिद हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Saharanpur चमारीखेड़ा में चल रहा टोल विवाद सुलझा, काेलकी में गरजे किसान

वीडियो में विधायक नाहिद हसन कह रहे हैं कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रैली में नाम तक नहीं लिया गया। जिन लोगों ने बीते लोकसभा चुनाव में चौधरी अजित सिंह को भरपूर वोट और सपोर्ट किया, उन्हें ही सम्मान नहीं मिला। विधायक नाहिद हसन का कहना है कि सपा और बसपा जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके लिए लठ खाए, उन्हें रैली में पूछा तक नहीं गया। विधायक का आरोप है कि रैली में एक ही वर्ग के लोगों पर ध्यान दिया गया।
बता दें कि हाथरस में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत सपा और रालोद कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था, जिसकी सभी विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी। इसके विरोध में ही हाल ही में मुजफ्फरनगर में लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें रालोद के साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता भी शामिल हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो