शामली

कैराना में अपने किले को बचाने के तरफ बढ़े भाजपा प्रत्याशी, समाजवादी की सबस्सुम का बढ़ा गम

Kairana Lok Sabha Result Kairana Lok Sabha Chunav Parinaam कैराना लोकसभा चुनाव परिणाम

शामलीMay 23, 2019 / 03:48 pm

Iftekhar

कैराना में अपने किले को बचाने के तरफ बढ़े भाजपा प्रत्याशी, समाजवादी की सबस्सुम का बढ़ा गम

शामली. बीजेपी पश्चिमी उत्तर के अपने गढ़ कैराना में इज्जत बचाती नजर आ रही है। यहां भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी सुबह से पीछे चल रहे थे। लेकिन दोपहर के बाद एक बार फिर से बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं। भाजपा के प्रदीप चौधरी 408898 के साथ सबसे आगे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी तबस्सुम दहन 331527 मत लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक 51677 मतों के साथ दोपहर 3.30 बजे तक तीसरे नम्बर हैं। गौरतलब है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की मात्र एक कैराना सीट ही वर्तमान में गठबंधन के पास है। जहां उपचुनाव में रालोद के टिकट पर तबस्सुम बेगम ने जीत दर्ज की थी।


कैराना लोकसभा सीट की दोपहर 3.30 बजे तक की स्थित

भाजपा के प्रदीप चौधरी-408898
सपा की तबस्सुम हसन-331527
कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक-51677

देशभर में लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान हुआ है। इन 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में थे। अब इनकी किस्मत का फैसला आना शुरू हो गया है। अगर बात करें पश्चिम उत्तर प्रदेश के कैराना सीट की तो यहां से मिल रहे प्रारंभिक रुझान में भाजपा के प्रदीप चौधरी गठबंधन के तबस्सम हसन से पीछे चल रहे हैं।

कैराना से गठबंधन की ओर से सपा के टिकट पर तब्बसुम हसन, भाजपा से प्रदीप चौधरी और कांग्रेस से हरेन्द्र मलिक मैदान में है। यह सीट भाजपा का गढ़ रहा है। 2014 में यहां से भाजपा के बाबू हुकुमदेव सिंह से चुनकर संसद पहुंचे थे। उनकी मौत के बाद उत्तर प्रदेश में महागठबंधन होने की के बाद रालोद के टिकट पर तबस्सुम हसन ने हुकुम सिंह की पुत्री मृंगाका सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदलकर प्रदीप चौधरी पर भरोसा जताया था। वहीं, कांग्रेस ने हरेन्द्र मलिक का चुनाव मैदान में उतारा है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.