script55 प्रधान आरक्षक एसआइ बने, 67 आरक्षक पदोन्नत | 55 head constables become SI, 67 constables promoted | Patrika News

55 प्रधान आरक्षक एसआइ बने, 67 आरक्षक पदोन्नत

locationश्योपुरPublished: Mar 03, 2021 11:09:05 pm

स्टार लगाकर बनाया गया उपनिरीक्षक
55 head constables become SI, 67 constables promoted, news in hindi, mp news, sheopur news

55 प्रधान आरक्षक एसआइ बने, 67 आरक्षक पदोन्नत

55 प्रधान आरक्षक एसआइ बने, 67 आरक्षक पदोन्नत

श्योपुर. शासन के आदेश के बाद जिले में 55 प्रधान आरक्षकों को एएसआई पदोन्नत किया गया। वहीं ६७ आरक्षक प्रधान आरक्षक बनाए गए। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बुधवार को कुछ प्रधान आरक्षकों के कंधे पर स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक बनाया।
प्रमोशन मिलने के बाद प्रधान आरक्षक से एएसआई और आरक्षक से प्रधान आरक्षक बने आरक्षक खुश थे। बुधवार को जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक बृजेश राजौरिया, रविन्द्र पाठक, दिलीप शर्मा समेत ५५ पदोन्नत हुए। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के माध्यम से प्रदेश के अन्य जिलों की भांति श्योपुर जिले में 67 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक बनाया वहीं प्रधान आरक्षक से 55 को एएसआई के पद पर पदोन्नत्ति दी गई है।
आरक्षक व प्रधानआरक्षक को पदोन्नति मिलने से उनके चेहरे पर जीत जैसी खुशी दिखाई दी। वे फूले नहीं समा रहे थे। उनके चेहरे से खुशी के भाव ऐसे झलक रहे थे जैसे उन्होंने अपने जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल की हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो