scriptकूनो में एशियाई शेर आए नहीं,नईसेंचुरी खोलने की तैयारी | Asian lions do not come to Kuno, preparations to open new centenary | Patrika News

कूनो में एशियाई शेर आए नहीं,नईसेंचुरी खोलने की तैयारी

locationश्योपुरPublished: Sep 17, 2019 08:51:20 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

-श्योपुर जिले में खुलेगी दूसरी नईसेंचुरी,प्रस्ताव तैयार

कूनो में एशियाई शेर आए नहीं,नईसेंचुरी खोलने की तैयारी

कूनो में एशियाई शेर आए नहीं,नईसेंचुरी खोलने की तैयारी

श्योपुर,
चंबल संभाग के श्योपुर जिले में करोड़ो रुपए खर्च कर खोले गए कूनो नेशनल पार्क में अभी तक एशियाई शेर आए नहीं है। इसी बीच जिले में एक और नई सेंचुरी खोलने की तैयारी शुरु हो गईहै।
जिले में दूसरी नई सेंचुरी सामान्य वन मंडल के श्योपुर और बुढेंरा रेंज के जंगल में खुलेगी। इसके लिए सामान्य वन मंडल ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बताया गया हैकि नई सेंचुरी का प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। जिले में नईसेंचुरी खुलने के बाद श्योपुर,चंबल संभाग का ऐसा पहला जिला बन जाएगा,जहां नेशनल पार्क और सेंचुरी दोनो होगे।
190 वर्ग किमी क्षेत्र में खुलेगी नई सेंचुरी
वन विभाग के सूत्रों की माने तो श्योपुर जिले में दूसरी नईसेंचुरी सामान्य वन मंडल के श्योपुर और बुढेंरा रेंज के जंगल में खुलेगी। इसके लिए 190 वर्गकिलोमीटर का जंगल चिन्हित कर लिया गया है। सेंचुरी के लिए चयनित क्षेत्र में जंगल घना है। जहां वन्य प्राणी भी विचरण करते है। इसलिए यहां नई सेंचुरी जल्द विकसित हो जाएगी। हालांकि पहले सेंचुरी के लिए खाड़ी रेंज के जंगल को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया। मगर लेकिन बीच में गांव आने के कारण सेंचुरी के लिए खाड़ी रेंज के जंगल को प्रस्ताव से हटा दिया।
30 साल पहले खुला कूनो अभयारण्य,एशियाई शेर अब तक नहीं आए
एशियाई शेरो को बसाने के लिए करीब 30 साल पहले श्योपुर जिले में कूनो अभयारण्य खोला गया। जिसको अब नेशनल पार्कका दर्जा मिल गया है। इसे विकसित करने में अब तक शासन के करोड़ो रुपए फूंके जा चुके है।लेकिन इसके बाद भी गुजरात से एशियाई शेर कूनो में अभी तक भी लाए नहीं गए है।
वर्जन
जिले में नई सेंचुरी खुलेगी।सेंंचुरी के लिए श्योपुर और बुढेरा रेंज के १९० वर्गकिमी क्षेत्र को चयनित कर लिया गया है। जल्द ही इसका संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
सुधांशु यादव
डीएफओ,सामान्य वन मंडल,श्योपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो