scriptपेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भाजपाई मचा रहे हायतौबा | BJP is raging on the price of petrol and diesel | Patrika News

पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भाजपाई मचा रहे हायतौबा

locationश्योपुरPublished: Sep 23, 2019 12:50:26 pm

Submitted by:

Anoop Bhargava

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्यकर्ताओं से हुई झड़प- प्रदर्शनकारियों को भागाने फायरब्रिगेड से की पानी की बौछार

sheopur

पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भाजपाई मचा रहे हायतौबा

श्योपुर
कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा प्रदेश में वैट कर बढ़ाकर पेट्रोल-डीजल के महंगे किए गए दामों के विरोध में रविवार शाम को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के पुतले को लेकर घूमे। इस दौरान यहां पहले से तैनात पुलिस बल से कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, तो कार्यकर्ताओं ने चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जलते टुकड़े की आग को पानी से बुझा दिया।
मोर्चा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, तो कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हो गई। मोर्चा कार्यकर्ताओं को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने फायरब्रिगेड से पानी की बौछार कराई। इस दौरान काफी देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं में संघर्ष होता रहा।
मंहगाई का बोझ बढ़ गया
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह जाट ने बताया कि राज्य की अलोकप्रिय सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि से पहले से ही परेशान आमजनता एवं किसानों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। अब इस महंगाई से घर का बजट बिगड़ेगा और जनता परेशान होगी। यह सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दे पा रही है और टैक्स बढ़ाकर लोगों की मेहनत की कमाई लूटने में लगी है। युवा मोर्चा ने सरकार के तुगलकी फरमान का विरोध किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिहारी सिंह सोलंकी, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट, विकास बंसल, सौरभ भार्गव, कपिल गुप्ता, महेंद्र सोनी अरविंद कंसाना उपस्थित रहे।
पेट्रोल 4.32 रुपए हुआ महंगा, 81.41 रुपए पहुंचा
पेट्रोल में 4.32 रुपए एवं डीजल 4.18 रुपए प्रतिलीटर की बढ़ोतरी हुई है। सादे पेट्रोल के दाम 81.41 रुपए एवं स्पीड पेट्रोल के दाम 84.46 रुपए तथा डीजल 72.70 रुपए प्रतिलीटर पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तक सादे पेट्रोल के दाम 78.15 रुपए प्रतिलीटर और डीजल के दाम 69.58 रुपए प्रतिलीटर थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो