scriptप्रभारी मंत्री के सामने एक स्वर में बोले भाजपा कार्यकर्ता नपा सीएमओ को हटाओ | BJP workers said in one voice in front of the minister in charge, remo | Patrika News

प्रभारी मंत्री के सामने एक स्वर में बोले भाजपा कार्यकर्ता नपा सीएमओ को हटाओ

locationश्योपुरPublished: May 17, 2022 11:09:20 am

Submitted by:

Anoop Bhargava

– भाजपा कार्यालय में बैठक के दौरान नगर पालिका सीएमओ को लेकर कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी- नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव पर मंथन करने को लेकर हुई बैठक

प्रभारी मंत्री के सामने एक स्वर में बोले भाजपा कार्यकर्ता नपा सीएमओ को हटाओ

प्रभारी मंत्री के सामने एक स्वर में बोले भाजपा कार्यकर्ता नपा सीएमओ को हटाओ

श्योपुर
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जीतने के लिए भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में जोश भरने भाजपा कार्यालय में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने जब कार्यकर्ताओं से समस्या बताने को कहा, तो मंत्री के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। प्रभारी मंत्री कुशवाह से एक स्वर में कार्यकर्ता व पदाधिकारी बोले श्योपुर नगर पालिका सीएमओ को हटाओ। नगर पालिका में कोई काम नहीं हो रहे हैं, लोग काम न होने से परेशान हैं। नगर पालिका सीएमओ को लेकर बैठक में हंगामा सा हो गया है। नगर पालिका सीएमओ को लेकर कार्यकर्ताओं के गुस्से को देख प्रभारी मंत्री भी कुछ देर बाद अपनी कुर्सी पर बैठ गए।
श्योपुर प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह भाजपा कार्यालय में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ मंथन कर रहे थे। इस दौरान प्रभारी मंत्री कुशवाह ने कहा कि चुनाव छोटा हो या बड़ा चुनाव चुनाव होता है, लेकिन छोटे चुनाव की महत्वता अधिक होती है। इसलिए हमें इस चुनाव को हर हाल में जीतना है। यह प्रयास होना चाहिए कि हमारे ज्यादा से ज्यादा लोग जीतें। हम चुनाव जीतेंगे तो अपनी बात पार्टी के सामने रख पाएंगे। इसलिए हमारा प्रयास होना चाहिए कि चुनाव को जीता जाए। मंडल स्तर पर रणनीति तैयार करने के लिए बैठक का आयोजन करें। जिससे कार्यकर्ता नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हमारे पंच सरपंच ज्यादा से ज्यादा जीतें जिससे हम जिला पंचायतअध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष अपना बना सकें। लोगों से संपर्क कर हमें अपने पोलिंग बूथ मजबूत करने होंगे। में पहले कार्यकर्ता हूं मंत्री बाद में, क्योंकि कार्यकर्ता की मेहनत ही पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करती है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिसौदिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान, विधायक सीताराम आदिवासी, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, रामलखन नापाखेड़ली, अमित शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो