scriptढाई घंटे किया चुनाव का बहिष्कार, समझाइश पर माने | Boycotted the election for two and a half hours, agreed on the advice | Patrika News

ढाई घंटे किया चुनाव का बहिष्कार, समझाइश पर माने

locationश्योपुरPublished: Jun 26, 2022 11:22:10 am

Submitted by:

Anoop Bhargava

– बड़ौदा क्षेत्र के मकड़ावदा खुर्द का

ढाई घंटे किया चुनाव का बहिष्कार, समझाइश पर माने

ढाई घंटे किया चुनाव का बहिष्कार, समझाइश पर माने

श्योपुर
गांव की सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को चुनाव का बहिष्कार करते हुए मतदान करने से इनकार कर दिया। जानकारी लगने पर प्रभारी तहसीलदार भरत नायक और थाना प्रभारी बड़ौदा राजेश शर्मा पुलिस बल के साथ मकड़ावदा खुर्द गांव पहुंचे और ग्रामीणों को मतदान करने समझाइश दी।
ग्रामीणों का कहना था कि जब तक सड़क नहीं बनेगी तब तक हम मतदान नहीं करेंगे। इस तरह वह चुनाव का बहिष्कार करने पर अड़े रहे। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था, लेकिन मकड़ावदा मतदान केन्द्र पर एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। ऐसे में एक बार फिर तहसीलदार और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को मतदान करने के लिए समझाया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने अफसरों की बात मानी और उसके बाद वह मतदान करने पहुंचे। सुबह करीब 9.30 बजे केन्द्र पर मतदान शुरू हो सका।
मतदान केन्द्र पर ड्यूटी दे रहे कोटवार को सांप से डंसा
सोंईकला/श्योपुर
सोंईकला क्षेत्र के रन्नौद और बर्धा गांव स्थित मतदान केन्द्र पर ड्यूटी दे रहे दो लोगों को सांप ने डंस लिया। इनमें से एक को कोटा रैफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मतदान केन्द्र रन्नौद में कोटवार राजेन्द्र रघुवंशी की ड्यूटी थी। रात के समय वह केन्द्र पर सो रहे थे इसी दौरान सांप ने काट लिया। मौके पर मौजूद स्टाफ की मदद से रघुवंशी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि रघुवंशी के स्वास्थ्य में सुधार है। इसके साथ बर्धा मतदान केन्द्र पर भी एक कर्मी को सांप से काट लिया। मतदान केन्द्र पर सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। मतदान दल भयभीत हो गया। ऐसे में रात बिना सोए मतदान दल ने काटी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो