scriptरंग मत डारे रे सांवरिया मारो गुजर मारे …. | Color Do Dare Ray Saawariya Behta Guzaar Mare ... | Patrika News

रंग मत डारे रे सांवरिया मारो गुजर मारे ….

locationश्योपुरPublished: Mar 20, 2019 08:13:32 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

नगर संकीर्तन यात्रा में उड़ा गुलाल,खूब नाचे श्रद्धालु

sheopur

sheopur


श्योपुर,
शहर श्योपुर में बुधवार की अल सुबह नगर संकीर्तन यात्रा निकाली गई। हर माह निकालने वाली नगर संकीर्तन यात्रा की अगुवाई इस बार अग्रवाल समाज श्योपुर के द्वारा की गई। गाजेबाजे के साथ शहर में निकली इस संकीर्तन यात्रा में खूब रंग-गुलाल उड़ा। यात्रा में शामिल श्रद्धालु होली के भजनों पर जमकर नाचे। इस यात्रा के दौरान शहर का वातावरण बरसाने की होली जैसा हो गया।
शहर में हर माह निकलने वाली नगर संकीर्तन यात्रा वैसे तो रविवार को निकलती है। लेकिन इस बार बुधवार को होली की पूर्णिमा होने के चलते निकाली गई। शहर के श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से अल सुबह रवाना हुई इस संकीर्तन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष शामिल हुए। गाजेबाजे के साथ यह नगर संकीर्तन यात्रा मुख्य बाजार, गणेश बाजार, पुल दरवाजा, पाली रोड, बाइपास रोड, शिवपुरी रोड, गिरवरधारी हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन सहित अन्य कई प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु रंग मत डारे रे सांवरिया मारो गुजर मारे सहित अन्य कई होली के भजनों पर खूब नाचे और रंग गुलाब भी खूब उड़ाया।नगर संकीर्तन यात्रा का शहर में कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया। यह संकीर्तन यात्रा वापस श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

ट्रेंडिंग वीडियो