script12 साल का लड़का पानी में मगरमच्छ पर पड़ा भारी, मौत को मात देकर लौटा | Crocodile attack 12 year old boy who was taking bath in Chambal river | Patrika News

12 साल का लड़का पानी में मगरमच्छ पर पड़ा भारी, मौत को मात देकर लौटा

locationश्योपुरPublished: May 20, 2022 09:44:13 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

चंबल नदी में नहाते वक्त मगरमच्छ ने किया हमला…लहूलुहान हुआ पर नहीं मानी हार…

sheopur.jpg

श्योपुर. कहते हैं कि पानी में मगरमच्छ से कोई बैर नहीं ले सकता। लेकिन एक और कहावत है कि कई बार शेर को सवा शेर मिल जाता है। ऐसा ही एक मामला श्योपुर जिले में सामने आया है। जहां 12 साल का एक लड़का मगरमच्छ पर भारी पड़ गया और खुद को मगरमच्छ के मजबूत जबड़े से निकाल लाया। इतना ही नहीं घायल हालत में ही युवक करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मगरमच्छ पर भारी पड़ा लड़का
घटना सुखवास गांव की है जहां चंबल किनारे नहा रहे 12 साल के बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। बच्चा साहस दिखाते हुए जबड़ा टूटने के बाद भी मगरमच्छ को धकेलकर नदी के बाहर आ गया और टूटे जबड़े के साथ एक किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर पहुंचा, जहां से परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सुखवास निवासी रामलाल गुर्जर का बेटा मोनू (12) सुबह 10 बजे के आसपास भाई के साथ चंबल नदी में नहाने गया था। मोनू चंबल नदी किनारे नहा रहा था, तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसका जबड़ा पकड़ लिया।

 

यह भी पढ़ें

पति की गैरमौजूदगी में घर आया दोस्त और चाकू दिखाकर लूटी इज्जत




मौके पर मौजूद बच्चे के भाई ने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया, मोनू ने भी साहस दिखाते हुए गंभीर घायल होने के बाद भी मगरमच्छ को धकेलकर नदी से बाहर निकल आया। जबड़ा टूटने और गंभीर घायल होने के बाद भी मोनू अपने भाई लक्ष्मण के साथ एक किलोमीटर दूर घर पहुंचा और परिजनों को घटना बताई। जिसके बाद परिजन उसे श्योपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। घायल बच्चे के परिजन देवेंद्र गुर्जर पूर्व सरपंच ने बताया कि जबड़ा और दांत टूट गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो