scriptश्रीकृष्ण-रुकमणि विवाह प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल | Devotees showered flowers on Sri Krishna-Rukmani wedding episode | Patrika News

श्रीकृष्ण-रुकमणि विवाह प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

locationश्योपुरPublished: Feb 27, 2020 09:12:00 pm

काचरमूली में चल रही भागवत कथा

श्रीकृष्ण-रुकमणि विवाह प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

कथा में सजी विवाह की झांकी।

जावदेश्वर. ग्राम काचरमूली में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण-रुकमणि विवाह की झांकी भी सजाई गई।


कथा व्यास पं. दीपक शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण ने 16 हजार कन्याओं से विवाह कर उनके साथ सुखमय जीवन बिताया। भगवान श्रीकृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी ने सभी को आनंदित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। श्रीकृष्ण रुकमणी की वरमाला पर फूलों की बरसात हुई। कथा व्यास शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। इस प्रसंग को श्रद्धा के साथ श्रवण करने से कन्याओं को अच्छे घर और वर की प्राप्ति होती है और दांपत्य जीवन सुखद रहता है। उन्होंने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है, इसलिए जीव के अंदर अपारशक्ति रहती है यदि कोई कमी रहती है वह मात्र संकल्प की होती है संकल्प एवं कपट रहित होने से प्रभु उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो