scriptन खुला ताला, न फहराया गया तिरंगा | Do not open lock, not hoisted tricolor | Patrika News

न खुला ताला, न फहराया गया तिरंगा

locationश्योपुरPublished: Jan 28, 2019 08:43:23 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

गणतंत्र दिवस पर भी ताले में बंद रहा सलापुरा का उप स्वास्थ्य केन्द्र

sheopur

sheopur

श्योपुर,
वैसे तो राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों पर झंडा वंदन करते हुए तिरंगा फहराया गया। लेकिन सलापुरा का उप स्वास्थ्य केन्द्र रोज की भांति गणतंत्र दिवस पर भी ताले में बंद रहा। यहां पदस्थ कर्मचारियों ने तो ताला खोलने की जहमत उठाई और न ही तिरंगा फहराया गया।
ग्राम पंचायत कलारना के अन्तर्गत आने वाले सलापुरा का उप स्वास्थ्य केन्द्र यहां चंबल नहर किनारे सलापुरा शासकीय प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ज्यादातर यह उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद ही रहता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां सभी शासकीय कार्यालयों में रोशनी की गई और झंडावंदन करते हुए तिरंगा फहराया गया। मगर सलापुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र का न तो ताला खुला और न ही यहां झंडा वंदन करते हुए तिरंगा फहराया गया।जबकि यहां पदस्थ अमला रोज की तरह गायब बना रहा। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ एनसी गुप्ता का कहना है कि इसको दिखवाते हुए कार्रवाई करेगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो