scriptसंयुक्त संचालक से बोले कर्मचारी आरएमओ को हटाओ | Employee spoke to joint director, remove RMO | Patrika News

संयुक्त संचालक से बोले कर्मचारी आरएमओ को हटाओ

locationश्योपुरPublished: Oct 12, 2019 11:42:12 am

Submitted by:

Anoop Bhargava

आरएमओ की मौजूदगी में कर्मचारियों ने संयुक्त संचालक के सामने किया उनका विरोध

sheopur

संयुक्त संचालक से बोले कर्मचारी आरएमओ को हटाओ

श्योपुर
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ एके दीक्षित शुकवार को जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्हें कर्मचारियों ने घेर लिया और आरएमओ डॉ.एसएन बिंदल का विरोध करने लगे। कर्मचारियों ने संयुक्त संचालक से आरएमओ डॉ.बिंदल को हटाने की मांग की। जिस दौरान आरएमओ का विरोध कर्मचारी कर रहे थे वह वहां मौजूद थे। संयुक्त संचालक डॉ.दीक्षित ने जिला अस्पताल के जनरल वार्ड और ओपीडी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान संयुक्त संचालक के साथ सिविल सर्जन डॉ.आरबी गोयल, आरएमओ डॉ.एस एन बिंदल मौजूद थे।
अस्पताल के कर्मचारियों ने संयुक्त संचालक डॉ.दीक्षित से आरएमओ बिंदल की शिकायत करते हुए कहा कि इनका रवैया कर्मचारियों सहित डॉक्टरों के प्रति ठीक नहीं है। ये न सिर्फ कर्मचारियों को अपमानित करते हैं। बल्कि इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को भगा देते हैं। इसलिए आरएमओ को जल्द हटाया जाए। कर्मचारियों ने कायाकल्प पुरस्कार वितरण मामले की शिकायत भी जेडी से की।
अस्पताल के कर्मचारियों ने संयुक्त संचालक को बताया कि कायाकल्प का पुरस्कार भी मनमाने ढंग से अपने चहेते लोगो को बांट दिए गए। इसमें भी अस्पताल के नियमित कर्मचारियों का अपमान किया है। संयुक्त संचालक से मिलने वाले कर्मचारियों में आदर्श सक्सेना,आरएन मित्तल, विजय बहादुर सिंह हाड़ा, आरपी दिनकर, एसएस यादव, विकास शर्मा, मंजुलता त्यागी आदि कर्मचारी शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो