script

श्योपुर में पहली बार न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पर

locationश्योपुरPublished: Jan 27, 2019 08:37:53 pm

Submitted by:

jay singh gurjar

श्योपुर में पहली बार न्यूनतम तापमान तीन डिग्री परबीते रोज हुई ओलावृष्टि के बाद लगातार गिर रहा पारा, गलन बढऩे से ठिठुराए लोग

sheopur

sheopur

श्योपुर,
बीते रोज हुई ओलावृष्टि का असर अब ठंड पर दिख रहा है। बीते दो दिनों में पारा न केवल तेजी से गिरा है बल्कि रविवार को श्योपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। तापमान गिरने से लोग ठंड से ठिठुरा गए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी मौसम स्थिर रहेगा।
दो दिन पूर्व जिले के कराहल और विजयपुर के गांवों में ओलावृष्टि हुई, वहीं कई इलाकों में बारिश हुई। जिसके बाद न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। रविवार की सुबह तो ये 3 डिग्री पर आ गया, जिससे कारण गलन में इजाफा हुआ और ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि रविवार का अवकाश होने के चलते स्कूलों में छुट्टी रही, लिहाजा बच्चों को ठिठुरन में स्कूल नहीं जाना पड़ा, लेकिन दोपहर तक आमजन बेहाल रहे। वहीं दोपहर भी चली सर्द हवाएं नश्तर की तरह चुभती नजर आई।
चार दिन में 9 डिग्री गिरा तापमान
ओलावृष्टि के चलते जिले में चार दिन में 9 डिग्री तापमान गिरा है। ओलावृष्टि के एक दिन पूर्व गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था, वो रविवार को 3 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है।
बीते चार दिनों का तापमान
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
24 जनवरी 12.0 21.0
25 जनवरी 7.0 18.4
26 जनवरी 5.0 18.0
27 जनवरी 3.0 18.0

ट्रेंडिंग वीडियो