script

चार घंटे काउंसलिंग की, तब महिलाएं एनआरसी जाने को हुई राजी

locationश्योपुरPublished: May 24, 2019 08:43:16 pm

Submitted by:

jay singh gurjar

चार घंटे काउंसलिंग की, तब महिलाएं एनआरसी जाने को हुई राजीसेक्टर सुपरवाइजर ने भीमलत से छह बच्चों को कराया एनआरसी में भर्ती

sheopur

चार घंटे काउंसलिंग की, तब महिलाएं एनआरसी जाने को हुई राजी

श्योपुर,
गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी मेंं भर्ती कराने की चल रही कवायद के बीच शुक्रवार को सेक्टर सुपरवाइजर सुषमा सोनी ने ग्राम भीमतल में चार घंटे तक महिलाओं की काउंसलिंग की, तब कहीं जाकर वे एनआरसी जाने को तैयार हुई। यही वजह है कि छह कुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल की एनआरसी में भर्ती कराया गया।
सुपरवाइजर सुषमा सोनी ग्राम भीमतल पहुंची और यहां चिन्हित कुपोषित बच्चों की माताओं से बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने के लिए कहा। लेकिन महिलाएं तैयार नहीं हुई तो सुपरवाइजर सोनी ने चार घंटे तक महिलाओं को समझाया, तब जाकर महिलाएं मानी। जिसके बाद शिवानी(2 वर्ष), सुबहा(18 माह), किरण (12 माह), राजमल(12 माह), संजना (3 माह) और सुरमी (7 माह) को एनआरसी में भर्ती कराया।

…इधर स्कूटी पर कुपोषित बच्चो को बैठाकर ग्रोथ मॉनिटरी ने कराया भर्ती
परियोजना कराहल के सेक्टर कराहल में शुक्रवार को ग्रोथ मॉनिटर रमेश सुमन ने नाई मोहल्ला से एक बच्चे को एनआरसी में भर्ती कराया। यहां बच्चे और उसकी मां के लिए कोई साधन नहीं था तो सुमन ने अपनी स्कूटी पर बच्चे को बिठाया और एनआरसी पहुंचे। वहीं सुपरवाइजर नीतू शाक्य ने भी किटर्रा सहराना से एक बच्चा भर्ती कराया।

ट्रेंडिंग वीडियो